{"_id":"696e74c119e6a406fc02796d","slug":"rani-mukerji-scared-of-her-daughter-adira-shared-parenting-experience-in-podcast-2026-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘वो मुझे थप्पड़ मार सकती है…', रानी मुखर्जी ने बताया किससे लगता है डर; बोलीं- जेन अल्फा बेटी की परवरिश मुश्किल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘वो मुझे थप्पड़ मार सकती है…', रानी मुखर्जी ने बताया किससे लगता है डर; बोलीं- जेन अल्फा बेटी की परवरिश मुश्किल
Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
सार
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने बताया है कि उन्हें परिवार के किस सदस्य से सबसे ज्यादा डर लगता है।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मर्दानी' 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यूं तो रानी मुखर्जी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बतातीं पर हाल ही में उन्होंने पैरेंटिग को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। आइए जानते हैं उनकी इस पर क्या राय है?
विज्ञापन
Trending Videos
बेटी की परवरिश मुश्किल
जूम से बातचीत में रानी मुखर्जी ने अपने पैरेंटिंग के अनुभव बताए। रानी ने कहा 'नई जनरेशन की बच्ची की परवरिश करते हुए डर लगता है। मुझे पता है कि मेरे कुछ भी कहने पर बेटी अदिरा चुप नहीं बैठेगी। वो जवाब देगी। जब वो ऐसा करेगी तो मुझे सुनना पड़ेगा।
अगर मैं अपने बचपन में पलट कर जवाब देती तो मेरी मां मुझे थप्पड़ मार देती पर मैं अपनी बेटी को थप्पड़ नहीं मार सकती। वो पलटकर मुझे थप्पड़ भी मार सकती है। मुझे याद है जब नेशनल अवॉर्ड चल रहे थे और अदिरा घर में खुशी से झूम रही थी। मुझे उसकी ये हरकत बहुत प्यारी लगी पर फिर भी मैं उससे डरती हूं क्योंकि वो एक जेन अल्फा किड है।

मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
बेटी नहीं देखती रानी की फिल्में
रानी मुखर्जी ने आगे बताया कि उनकी बेटी अदिरा अपनी मां की फिल्में नहीं देखती। एक्ट्रेस ने कहा 'मेरी बेटी मुझे रोता हुआ नहीं देख सकती। वो खुश होती है जब मैं स्क्रीन पर खुश होती हूं। उसे मेरी फिल्में 'हिचकी', 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक', 'बंटी और बबली' पसंद हैं। 'कुछ कुछ होता है' अदिरा नहीं देखती क्योंकि उसमें मेरा डेथ सीन जल्दी आ जाता है। यहां तक कि वो मुझे मेकअप के साथ भी नहीं देखती। कहती है आप मेरी मां जैसी नहीं दिखतीं। तो जब मैं मेकअप उतार कर उसके पास जाती हूं, तब वो कहती है अब आप मेरी मां जैसी लग रहीं हैं।'

शादी के मौके पर कृति सेनन को बहन पर आया प्यार, गाल चूमे और साथ में लगाए ठुमके
2014 में हुई रानी की शादी
रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से 2014 में शादी की थी। कपल ने 2015 में बेटी अदिरा का स्वागत किया था। रानी और उनके पति आदित्य चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं।