दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगी एआर रहमान और मोहित चौहान की जोड़ी? अभिनेता राम चरण के पोस्ट से लगी अटकलें
Ram Charan Post: हाल ही में साउथ अभिनेता राम चरण ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एआर रहमान और मोहित चौहान की झलक दिखाई है। इस देख नेटिजंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने एक पोस्ट से दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। इसमें उन्होंने मोहित चौहान और एआर रहमान की झलक दिखाई है, जिसे देख नेटिजंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कुछ धमाकेदार आने वाला है।
राम चरण के पोस्ट ने खींचा ध्यान
अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। साझा किए गए तस्वीर में निर्देशक बुचिबाबू सना, संगीतकार ए. आर. रहमान और गायक मोहित चौहान नजर आ रहे हैं। इसमें रहमान प्यानो के सामने बैठे हुए हैं और बैकग्राउंड में हिमालय और नदी का दृश्य है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आने वाला है दोस्तों?
What's cooking, guys?🤔🤗@BuchiBabuSana @arrahman sir @_MohitChauhan ji pic.twitter.com/HB9T5bnXkJ
विज्ञापन विज्ञापन— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) November 3, 2025
नेटिजंस हुए उत्साहित
इस पोस्ट के आते ही नेटिजंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मोहित चौहान की आवाज, एआर रहमान का जादू और राम चरण का धमाका। भाई जल्दी रिलीज करो, अब इंतजार नहीं हो रहा है।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘कुछ धमाकेदार आने वाला है।’
Mohit Chauhan’s voice + Rahman’s magic + Ram Charan’s intensity? Bhai, bas ab jaldi release kar do. Can’t wait anymore.😍
— crystal (@swapna_majji) November 3, 2025
They cooking, something fireee and unbeatable for u dear #GlobalStar 🔥
— Ustaad Veera Gambhira🚩 (@Itzgirii) November 3, 2025
It's a legendary blockbuster combo. 🎶🔥
— Ustaad Veera Gambhira🚩 (@Itzgirii) November 3, 2025
I can't wait for #Peddi tracks dear @arrahman sir 😍#Mohitchuahan and #ARRahman is unbeatable legendary combo. 💥
Inkem cooking samy Peddi update evvu ♥️
— SK_TheLoneWarrior (@Sasikrishna777) November 3, 2025
ARR and Mohit combo 💥💥pic.twitter.com/2uxQzBbOyh
— 𝙑 ♪ (@RKs_Tilllast) November 3, 2025
फिल्म 'पेद्दी' के बारे में
फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुचिबाबू सना द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'पेद्दी' में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.