फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ram charan kiara advani film game changer to release on ott amazon prime video on 6 february 2025 reports

Game Changer: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'गेम चेंजर', सिनेमाघरों में तो हुई फ्लॉप क्या यहां दिखा पाएगी कमाल?

Tue, 04 Feb 2025 09:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

राम चरण की 'गेम चेंजर' सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हो चुकी है। वहीं, अब सिनेमाघरों से उतरने के बाद अब यह ओटीटी प्लॅटफॉर्म में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
ram charan kiara advani film game changer to release on ott amazon prime video on 6 february 2025 reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

शंकर द्वारा निर्देशित और राम चरण अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' शुक्रवार, 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इस एक्शन एंटरटेनर ने शानदार ओपनिंग ली, लेकिन दूसरे दिन से ही इसका कलेक्शन गिर गया। इसके साथ ही गेम चेंजर अब सिनेमाघरों से विदा लेने वाली है। सिनेमाघरों से उतरने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी ओटीटी रिलीज डेट के बाद में जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

इस दिन ओटीटी पर आएगी 'गेम चेंजर'
राम चरण की 'गेम चेंजर' के ओटीटी अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो ने हासिल किया है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने संकेत दिया है की फिल्म की डिजिटल रिलीज की तारीख का बहुत जल्द ही एलान किया जाएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहीं अटकलों के अनुसार, 'गेम चेंजर' का प्रीमियर 6 फरवरी, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने की उम्मीद है। हालांकि, इस तारीख को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमाघरों में नहीं चली 'गेम चेंजर'
वहीं, फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, गुजरते दिनों के साथ फिल्म का कलेक्शन गिरता चला गया। लगभग 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130.74 करोड़ रुपये की कमाई ही की। अब देखना यह होगा की यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर पाएगी या नहीं।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed