{"_id":"662545dd482c379ebd0b6456","slug":"ram-charan-and-kiara-advani-film-game-changer-shoot-starts-tomorrow-in-hyderabad-produced-by-dil-raju-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Game Changer: कल से शुरू होगी राम चरण की 'गेम चेंजर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग, जानें कब रिलीज होगी ये फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: कल से शुरू होगी राम चरण की 'गेम चेंजर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग, जानें कब रिलीज होगी ये फिल्म
Sun, 21 Apr 2024 10:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:35 PM IST
सार
राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता ने अपने इस आगामी परियोजना के लिए निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के नए शेड्यूल को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म का अगला शेड्यूल कल हैदराबाद में शुरू होगा।
विज्ञापन
कल से शुरू होगी अगला शेड्यूल की शूटिंग
राम चरण के जन्मदिन पर मार्च में फिल्म से पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म की रिलीज को लेकर भी मेकर्स अपडेट साझा किया था। राम चरण के जन्मदिन पर निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने घोषणा की कि 'गेम चेंजर' पांच महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मई के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। कल सोमवार, 22 अप्रैल से हैदराबाद में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। इस चरण में एसजे सूर्या और नवीन चंद्रा, राम चरण समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
हर चीज में अव्वल रही अक्षय की इस हीरोइन का फ्लॉप रहा फिल्मी करियर
विज्ञापन
फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर
राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं, थमन इस फिल्म के संगीत निर्देशक हैं। इस फिल्म का दर्शकों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। दिल राजू ने बताया था कि फिल्म में पांच गाने हैं, जिनमें से तीन भव्य स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। राम चरण के जन्मदिन पर यानी बुधवार, 27 मार्च को फिल्म का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ था।
जानें कितना है फिल्म का बजट
'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 300-400 करोड़ रुपये के बीच है।
Loksabha Elections: अपने पहले चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके थे ये सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान