फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakul Preet Singh Rehearsed dance Steps In Water During Recovery From spine Injury

Rakul Preet Singh: रीढ़ की हड्डी हुई चोटिल तो ऐसे उबरीं रकुल, पानी में प्रैक्टिस किए डांस स्टेप्स

Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
सार

Rakul Preet Singh: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी रीढ़ की हड्डी चोटिल होने और उससे उबरने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अपनी आगामी फिल्म के डांस स्टेप्स उन्होंने पानी में प्रैक्टिस किए थे।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Rehearsed dance Steps In Water During Recovery From spine Injury
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह साल 2024 में अपने वर्कआउट सेशन के दौरान चोटिल हो गई थीं। अभिनेत्री 80 किलों का डेडलिफ्ट कर रही थीं, इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। डॉक्टर ने उन्हें दो महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी। अभिनेत्री ने हाल ही में साझा किया कि दो महीने बाद वह शूट के लिए तैयार हो गईं, लेकिन इस चोट ने उन्हें भावनात्मक रूप से पीछे धकेल दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि किस तर कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने खुद को इसके लिए तैयार किया।

विज्ञापन


‘गोरी है कलाइयां’ के लिए कर रही थीं तैयारी
अभिनेत्री ने बताया कि उनकी रिकवरी जर्नी उनकी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के गाने ‘गोरी है कलाइयां’ पर केंद्रित थी, क्योंकि उन्हें पता था कि फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया, "पहले हफ्ते में ही, मैंने हार मान ली और मैंने कहा, ठीक है। यह एक सबक है और यह मेरे लिए एक सीख है। मैं फौलादी रीढ़ बनाऊंगी और यह 2025 के लिए मेरा संकल्प है।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sooraj Barjatya: सूरज बड़जात्या के पिता की पार्टी से 15 मिनट में चले गए सारे मेहमान, वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक होने के लिए ली एक्वा थेरेपी
रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि उनका पूरा दिसंबर महीना एक्वा थेरेपी में बीत गया। अभिनेत्री ने अपने कोरियोग्राफरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें पहले से ही डांस स्टेप्स बता दिए थे, जिससे उनके लिए वार्म अप करना आसान हो गया।


यह खबर भी पढ़ें: Oscars: ऑस्कर में फिल्मों को करना होगा एआई के उपयोग का खुलासा! 'द ब्रूटलिस्ट' विवाद के बाद उठाया गया कदम

पानी में किए डांस स्टेप्स प्रैक्टिस
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने डांस स्टेप्स पानी में किए थे। रकुल ने कहा,  "मैं पानी में सभी स्टेप्स कर रही थी और मेरे फिजियो ने जांच की कि कहीं कोई ट्रिगर तो नहीं है।” अभिनेत्री ने साझा किया कि वह मुश्किल से एक मिनट के लिए खड़ी हो पाती थी और अपनी रिकवरी के शुरुआती दौर में अपने बिस्तर से उठने में भी असमर्थ थीं। उन्होंने आगे कहा, "मैं एक मिनट भी नहीं बैठ पाती थी और मेरा रिहैब उसी समय शुरू हुआ। हम नवंबर के बीच में थे और जनवरी के बीच में मुझे गाना शूट करना था। इसलिए मेरे पास सब कुछ करने के लिए आठ हफ्ते थे।" रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ फरवरी 2025 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed