फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakesh roshan will be awarded with outstanding achievement award in iifa award 2025

IIFA 2025: आईफा में सम्मानित होंगे फिल्म निर्माता राकेश रोशन, बोले- 25 साल पुराने सफर का सबसे अविश्वसनीय पल

Tue, 11 Feb 2025 07:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 11 Feb 2025 07:27 PM IST
सार

IIFA 2025: आईफा अवार्ड 2025 में दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को खास बताते हुए राकेश रोशन ने अपनी खुशी जाहिर की है...

विज्ञापन
Rakesh roshan will be awarded with outstanding achievement award in iifa award 2025
राकेश रोशन - फोटो : एक्स

विस्तार

आईफा अवार्ड्स 2025 इस साल अपनी सिल्वर जुबली जयपुर, राजस्थान में सेलिब्रेट करेगा। इसमें सिनेमा के तमाम सितारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन भी सम्मानित होंगे।

विज्ञापन

राकेश रोशन बोले- हमारा साथ 25 साल पुराना
आईफा इस साल होने वाले पुरस्कार समारोह में राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेगा। खुद को मिलने वाले इस सम्मान पर रिएक्ट करते हुए राकेश रोशन ने इसे एक अविश्वसनीय पल बताया है। उन्होंने कहा कि आईफा के साथ उनका यह सफर साल 2000 के पहले पुरस्कार समारोह से शुरू हुआ था और इसने पिछले कुछ सालों में भारतीयों सिनेमा को एक अलग स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका अदा की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Indias Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के खिलाफ दर्ज किया केस दर्ज, भेजा जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से है राकेश रोशन का गहरा नाता
राकेश रोशन ने आगे कहा कि आईफा अवार्ड्स का हिस्सा होना उनके लिए गर्व की बात है। जब आईफा का आयोजन उनके शहर जयपुर में हो तब और भी शानदार होता है। राकेश ने यह भी कहा कि उनके जीवन के शुरूआती 20 साल जयपुर में नानी के घर में बीते। यहां से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। 

कहां होगा आईफा का आयोजन
आईफा अवार्ड्स 2025 का आयोजन 8 और 9 मार्च को जयपुर में होगा। आईफा का आयोजन जयपुर के एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जाएगा। इस साल आईफा डिजिटल अवार्ड्स 8 मार्च को आयोजित होगा। वहीं, आईफा ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: दीपिका ने इस बात के लिए की PM मोदी की तारीफ, परीक्षा में पास होने के लिए बच्चों को दिए टिप्स

क्या होगा इस इवेंट में खास
साल 2025 में होने वाले आईफा अवार्ड्स में होस्ट और परफॉर्मर भी शानदार होने वाले हैं। करण जौहर और कार्तिक आर्यन आईफा ग्रैंड फिनाले के होस्ट के रूप में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं, अपारशक्ति खुराना पहले आईफा डिजिटल अवार्ड्स की कमान संभालेंगे। ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान जैसे सितारे मंच पर परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, नोरा फतेही आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में शानदार परफॉर्मेंस देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed