{"_id":"66c61c8e168d1edb65004818","slug":"rajkummar-rao-dropped-a-funny-post-on-his-instagram-handle-depicting-stree-2-and-srikanth-s-crossover-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: क्या होगा जब मिल जाएंगे 'स्त्री' और 'श्रीकांत'? राजकुमार राव ने मजेदार तस्वीर साझा कर बताया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: क्या होगा जब मिल जाएंगे 'स्त्री' और 'श्रीकांत'? राजकुमार राव ने मजेदार तस्वीर साझा कर बताया
Wed, 21 Aug 2024 10:28 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:28 PM IST
सार
अभिनेता राजकुमार राव अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'श्रीकांत' और 'स्त्री 2' को लेकर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है, जिस पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता ने एक मजेदार पोस्ट साझा किया है। इससे पहले वह बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म श्रीकांत में नजर आए थे। अभिनेता ने हाल ही में अपनी दोनों फिल्मों को एक दूसरे के साथ मिलाते हुए मजेदार पोस्ट साझा किया, जिसका शीर्षक था 'स्त्रीकांत'। अभिनेता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
'स्त्री 2' और 'श्रीकांत' को जोड़कर बनाया स्त्रीकांत
'स्त्री 2' अभिनेता ने आज, बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस में स्त्री 2 से स्त्री और उनकी पिछली फिल्म श्रीकांत से उनकी तस्वीर जोड़कर एक कोलाज बनाया हुआ था। उन्होंने इस मजेदार और अप्रत्याशित क्रॉसओवर बताया। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, जब स्त्री श्रीकांत से मिलती है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ स्त्री 2 का गाना आई नहीं भी लगाया है। अभिनेता के इस पोस्ट पर वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर समेत कई सितारों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
'डबल इस्मार्ट' की कमाई में लगी सेंध, निराशाजनक रहा सातवें दिन का कारोबार
'श्रीकांत' के निर्देशक ने भी दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर उनकी फिल्म श्रीकांत के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "मस्त आइडिया है भाई।" इस पर राजकुमार राव ने जवाब देते हुए कहा,आपने ही दिया है भाई।" इसके अलावा, वरुण धवन और मानुषी छिल्लर ने भी हंसी के इमोजी कमेंट किए। वहीं, आयुष्मान खुराना और अभिषेक बनर्जी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता के इस मजाकिया अंदाज की काफी सराहना हो रही है। फैंस भी इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Film Stars Looks: अपने लुक से फैंस को चौंका चुके हैं ये सितारे, सूची में अक्षय खन्ना का नाम भी हुआ शामिल
दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है 'स्त्री 2'
बताते चलें कि राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का अगला भाग है। 'स्त्री 2' में मूल भाग के सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं को आगे बढ़ाते नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं. इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा किया गया है।
Vijay Deverakonda: 'वीडी 14' को लेकर आया नया अपडेट, क्या फिल्म में डबल रोल निभाएंगे विजय देवरकोंडा?