फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao Birthday: Know More About stree 2 actor movies career net worth and life Story

Rajkummar Rao Birthday: डेब्यू फिल्म के लिए मिली थी सिर्फ इतनी फीस, आज करोड़ों में खेलेते हैं राजकुमार राव

Sat, 31 Aug 2024 07:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 31 Aug 2024 07:16 AM IST
सार

राजकुमार राव का नाम सिनेमा की दुनिया में अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। और यहां तक पहुंचने में वे कड़े संघर्ष से गुजरे हैं। राजकुमार राव कभी आर्थिक तंगी से गुजर चुके हैं।

विज्ञापन
Rajkummar Rao Birthday: Know More About stree 2 actor movies career net worth and life Story
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों एक्टर अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'स्त्री 2' की वजह से खूब चर्चा बटोर रहे हैं। राजकुमार राव को इंडस्ट्री में करीब डेढ़ दशक हो गया है और अभिनय के मामले में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। राजकुमार राव ने बिल्कुल हटकर विषयों पर फिल्में की हैं। एक्टर ने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्हें यह पहला ब्रेक दिबाकर बनर्जी ने दिया था। जन्मदिन पर आइए जानते हैं राजकुमार राव के बारे में...

विज्ञापन

कभी बिस्किट खाकर करना पड़ा था गुजारा
राजकुमार राव का नाम सिनेमा की दुनिया में अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। और यहां तक पहुंचने में वे कड़े संघर्ष से गुजरे हैं। राजकुमार राव कभी आर्थिक तंगी से गुजर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने जिंदगी में ऐसा वक्त भी देखा, जब उनके अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे और उन्होंने बिस्किट खाकर किसी तरह गुजारा किया। हालांकि, आज उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। सुविधाजनक जिंदगी के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति है।
Akshara Singh: कोलकाता रेप केस पर अक्षरा सिंह आगबबूला, 'कब तक चुप रहेंगे' गाने के जरिए बयां की समाज की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से सीखे एक्टिंग के गुर
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव के परिवार को कभी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, तब एक्टर की दो साल की फीस उनके एक शिक्षक ने भरी थी। राजकुमार राव एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए मायानगरी चले आए और यहां खूब स्ट्रगल करना पड़ा। राजकुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय के गुर सीखे और इसके बाद काम पाने के लिए ढेरों ऑडिशन दिए।
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 16: 16वें दिन भी 'खेल खेल में' की हालत पतली, जानें कुल कमाई

विज्ञापन

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
कई ऑडिशन देने और लंबे संघर्ष के बाद निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में राजकुमार राव को ब्रेक। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। राजकुमार को 'लव, सेक्स और धोखा' के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये फीस दी गई थी। इस फिल्म के बाद राजकुमार राव 'काय पो छे', 'शाहिद', 'अलीगढ़', 'बधाई दो', 'स्त्री', ओमेट्रा, 'न्यूटन', 'शादी में जरुर आना', 'बरेली की बर्फी', 'हमारी अधूरी कहानी', 'जजमेंटल है क्या', 'डॉली की डोली', 'राब्ता' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस साल मई में उनकी फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज हुई, जो कि बायोपिक है। इसमें एक्टिंग अपने अभिनय के लिए एक्टर की खूब सराहना हुई। नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव की नेटवर्थ करीब 81 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed