Rajinikanth: 'रजनी कोई घटिया इंसान नहीं'; विजय के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले थलाइवा? बताया क्याें थे हैरान
Rajinikanth Press Conference: विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। बीते दिनों विजय के सीएम बनने को लेकर रजनीकांत से सवाल किया गया था। इस दौरान वे हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए थे। मगर, अब उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या बोले थलाइवा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय थलापति साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पहली बार अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के जरिए राजनीति के मैदान में आए। पहली ही बार में उन्होंने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। विजय की पार्टी ने दो मजबूत गंठबंधनों को हराकर राज्य में बहुमत हासिल किया। बीते दिनों सुपरस्टार रजनीकांत से विजय के सीएम बनने को लेकर सवाल किया गया था, मगर वे मीडिया के सामने हाथ जोड़कर बिना कुछ बोले चले गए थे। हाल ही में उन्होंने इस बारे में अपने विचार रखे हैं।
क्या रजनीकांत को महसूस हो रही जलन?
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने विजय के सीएम बनने पर रिएक्शन दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, थलाइवा ने कहा है, 'तमिलनाडु में दो शक्तिशाली गठबंधनों को हराकर विजय के मुख्यमंत्री बनने से मैं ईर्ष्यालु महसूस नहीं कर रहा हूं, बल्कि इससे मैं बेहद खुश हूं'।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: Veteran actor Rajinikanth says, "Vijay becoming Chief Minister after defeating two powerful alliances in Tamil Nadu has not made me jealous, but extremely happy."
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/m5Y8CJsihh
बोले- 'रजनी कोई घटिया इंसान नहीं है'
रजनीकांत ने आज रविवार को अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'मैं यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कई तरह की आलोचनाएं की जा रही हैं। अगर मैं इनका जवाब नहीं दूंगा, तो इन्हें ही सच मान लिया जाएगा। चुनाव नतीजों के बाद, मैं एम.के. स्टालिन से मिलने गया था और यह बात आलोचना का विषय बन गई। हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। मुझे इस बात का दुख हुआ कि एम.के. स्टालिन कुलाथुर से हार गए। रजनी कोई घटिया या निम्न स्तर का व्यक्ति नहीं है, जो किसी भी अन्य विषय पर बेवजह कुछ भी बोले। जैसे ही मुख्यमंत्री चुनाव जीते, मैंने तुरंत उन्हें बधाई दी'।
Chennai, Tamil Nadu: Actor Rajinikanth holds a press conference at his residence in Poes Garden.
— ANI (@ANI) May 17, 2026
He says, "I am holding this press meet because many criticisms are being made about me in connection with the election. If I do not respond to them, they will become accepted as the… pic.twitter.com/5gwzbKt13u
रजनीकांत बोले- 'विजय ने अपनी पहचान खुद बनाई है'
अभिनेता रजनीकांत ने आगे कहा, 'जब मैंने सुना कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो मुझे बहुत हैरानी हुई। मैं राजनीति में नहीं हूं। मुझे राजनीति से दूर हुए काफी दिन हो गए हैं। विजय और मेरे बीच उम्र का 28 साल का अंतर है। यहां, विजय ने दो प्रमुख पार्टियों के खिलाफ खड़े होकर अपनी पहचान खुद बनाई है'।
Chennai, Tamil Nadu: Actor Rajinikanth says, "I was extremely shocked when I heard that Vijay had become the Chief Minister. I am not in politics; it has been many days since I stepped away from politics. There is a 28-year age difference between Vijay and me. Here, Vijay has… https://t.co/WUxYS8YUbK pic.twitter.com/dcr0lcGfiA
— ANI (@ANI) May 17, 2026
बोले- 'विजय और मुझसें एक पीढ़ी का अंतर है'
रजनीकांत ने कहा कि मैंने एयरपोर्ट पर विजय के बारे में सवाल का जवाब नहीं दिया। मैं राजनीति से दूर हूं। जब मैं राजनीति में नहीं हूं तो मुझे विजय से जलन क्यों होगी? शायद अगर कमल हासन मुख्यमंत्री होते, तो मुझे जलन होती। लेकिन ऐसा नहीं होता। मेरे और विजय के बीच एक पीढ़ी का अंतर है, इसीलिए मैंने पहले ही कहा है कि अगर विजय मेरे साथ चुनाव लड़े, तो मेरे लिए भी अच्छा नहीं, उनके लिए भी अच्छा नहीं। मैं उन्हें तब से देख रहा हूं, जब वे बहुत छोटे थे'।
शपथ ग्रहण में शामिल न होने पर क्या बोले?
रजनीकांत आगे बोले- 'विजय कम उम्र में मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने दो बड़ी पार्टियों के खिलाफ अकेले कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल की। मुझे उनसे जलन नहीं हो रही। यह हैरानी और खुशी का मिश्रण है। लोगों को विजय से उम्मीदें हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इन्हें पूरा करेंगे'। रजनीकांत ने आगे कहा, 'मुझे ट्रेडिशन के लिए विजय से मिलना पसंद नहीं है। लोगों को विजय को दो साल के लिए छोड़ देना चाहिए। उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए'।