फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghav Juyal is getting praised for his acting performance in Kill said I cannot see myself performing

Kill: 'किल' के लिए राघव को मिल रही तारीफ के बीच बोले अभिनेता, पर्दे पर नही देख पाते खुद का अभिनय

Wed, 17 Jul 2024 12:47 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 17 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

राघव जुयाल को उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। इस बीच अभिनेता ने बताया है कि उन्हें खुद को पर्दे पर अभिनय करता देख थोड़ा अटपटा लगता है। 

विज्ञापन
Raghav Juyal is getting praised for his acting performance in Kill said I cannot see myself performing
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राघव जुयाल टीवी जगत के नामी चेहरा रहे हैं, जो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। टीवी पर वह कई शोज मे डांसिंग और मेजबानी करते नजर आए हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो अपने अब तक अपने सबसे अलग किरदार में नजर आए हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई थीं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान राघव ने बताया कि उन्हें खुद को पर्दे पर देखना कैसा लगता है। 

विज्ञापन


खुद को पर्दे पर अभिनय करता नहीं देख पाते हैं राघव
राघव को फिल्म इंडस्ट्री से उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिल रही है। एक इंटरव्यू के दौरान राघव जुयाल ने किल को मिली सफलता और उनके अभिनय को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया पर बात की है। उन्होंने इस दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अभिनेता विक्की कौशल ने व्यक्तिगत रूप से सराहना की है। इस दौरान विक्की ने उन्हें फोन भी किया। फोन पर उन्होंने लगभग एक घंटे तक राघव से बातचीत भी की। उनके अभिनय को मिल रही सराहना के बीच अभिनेता ने कहा कि उन्हें खुद को पर्दे पर देखना अटपटा लगता है। उन्होंने कहा," जब मैं खुद को पर्दे पर देखता हूं, तो मुझे काफी अटपटा सा लगता है। मैं खुद को अभिनय करता हुआ नहीं देख सकता।"
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'द ब्लफ' के दौरान कई चोटें खाई! साझा की तस्वीर को देख रो पड़ेंगे आप, जानिए सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जुलाई को रिलीज हुई थी किल
बताते चलें कि किल 5 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को अब तक की सबसे ज्यादा हिंसक भारतीय फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म को निखिल नागेश भट्ट ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण करण जौहर, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचिन जैन ने किया है। फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल, आशीष विद्यार्थी, तान्या मानिकतला आदि अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 
Hina Khan: कैंसर में दर्द से गुजर रही हैं हिना, सर्जरी के बाद अस्पताल ने चिट्ठी लिखकर एक्ट्रेस को दी हिम्मत
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे सीक्वेल की मांग 
फिल्म एक रेलगाड़ी के डिब्बे में केंद्रित है, जहां कुछ डकैत लूटमार करने के इरादे से दाखिल होते हैं। इस दौरान उनका सामना एक फौजी से होता है, जिसकी प्रेमिका भी इस ट्रेन से ही सफर कर रही होती है। दर्शकों को फौजी के किरदार में लक्ष्य और विलेन के रूप में राघव का अभिनय काफी पसंद आ रहा है। कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के अगले भाग की मांग करनी भी शुरू कर दी है। 
सलमान ने रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करने के लिए ठुकराई थी उन्हीं की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed