फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   punjabi singer sunanda sharma confirms relationship instagram post mystery man

Sunanda Sharma: सिंगर सुनंदा शर्मा को हुआ प्यार, रिलेशनशिप किया कन्फर्म, 'मिस्ट्री मैन' का नहीं दिखा चेहरा

Wed, 25 Jun 2025 07:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 25 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

Sunanda Sharma Relationship: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को यू गुड न्यूज सुनाई है।

विज्ञापन
punjabi singer sunanda sharma confirms relationship instagram post mystery man
सुनंदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @sunanda_ss

विस्तार

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी है। हालांकि उन्होंने अपने ‘मिस्ट्री मैन’ की पहचान जाहिर नहीं की, लेकिन पोस्ट का कैप्शन और तस्वीर ने फैंस को इस बात का साफ इशारा दे दिया कि सिंगर अब सिंगल नहीं रहीं।

विज्ञापन


फोटो से हुआ प्यार का इजहार
सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की उसमें वो एक शख्स के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर में उस शख्स का चेहरा तो नहीं दिखता लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। दिलचस्प बात यह रही कि फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने कहा था अभी किसी को नहीं बताते… मैंने कहा चलिए पोस्ट करते हैं।’ बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट ने तहलका मचा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑆𝑢𝑛𝑎𝑛𝑑𝑎 𝑆ℎ𝑎𝑟𝑚𝑎 ਸੁਨੰਦਾ ਸ਼ਰਮਾਂ (@sunanda_ss)




ये खबर भी पढ़ें: Gauahar Khan: सना खान के दुख में शामिल हुईं गौहर, इंडस्ट्री छोड़ चुकीं एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

नाम और चेहरा अब भी राज
हालांकि इस पोस्ट से यह तो तय हो गया कि सुनंदा शर्मा किसी खास को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने उस शख्स की पहचान छिपाकर रखी है। ना ही उन्होंने टैग किया और ना ही चेहरा दिखाया। इससे फैंस की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है कि आखिर वो "मिस्ट्री मैन" कौन है जिसने सिंगर का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
सुनंदा की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें नए सफर की बधाई दी तो किसी ने लिखा ‘आप दोनों हमेशा खुश रहें।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘इसी दिन का इंतजार था।’ वहीं कुछ लोगों ने तस्वीर के पीछे छिपे शख्स को पहचानने की भी कोशिश की लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

फैंस बोले - 'नजर ना लगे'
पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप सबसे प्यारी हैं और आपकी जोड़ी भी उतनी ही प्यारी है।’ दूसरे ने कहा, ‘नजर ना लगे, हमेशा साथ रहें।’ कुछ फैंस ने तो यह भी लिखा कि ‘चलो अब शादी का भी ऐलान कर ही दो।’

प्रोफेशनल फ्रंट पर भी हैं एक्टिव
जहां एक तरफ सुनंदा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उनके गाने लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका एक पंजाबी ट्रैक यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में रहा और अब ये रिलेशनशिप पोस्ट उनके लिए एक और पर्सनल माइलस्टोन बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed