फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Project K Prabhas Rana Daggubati stroll on the streets of US Ahead of film big reveal at San Diego Comic Con

Project K: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के लिए अमेरिका पहुंचे प्रभास-राणा, टीजर रिलीज को लेकर फैंस अभी से बेताब

Wed, 19 Jul 2023 03:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jul 2023 03:42 PM IST
सार

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के लिए प्रभास और राणा दग्गुबाती अमेरिका पहुंच गए हैं। यूएस की सड़क से सुपरस्टार्स की वायरल तस्वीर फैंस का उत्साह बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Project K Prabhas Rana Daggubati stroll on the streets of US Ahead of film big reveal at San Diego Comic Con
प्रभास-राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस साइंस-फाई, एक्शन फिल्म को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं, अब प्रभास और राणा दग्गुबाती सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। कॉमिक-कॉन में 'प्रोजेक्ट के' का टीजर जारी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 20 जुलाई को होगा, जो 23 जुलाई तक चलेगा। 

विज्ञापन

अमेरिका पहुंचे प्रभास-राणा दग्गुबाती

प्रभास और राणा दग्गुबाती की अमेरिका से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो को प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। पिक्चर में दोनों सुपरस्टार हुडी पहन ट्यूनिंग बिठाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पुरुष, संयुक्त राज्य अमेरिका में उतर गए हैं। 20 जुलाई को सैन डिएगो में मिलते हैं।'

विज्ञापन


Jimmy Shergill: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में पहले मुझे ही मिला था मुन्ना का किरदार, लेकिन फिर संजय दत्त आए और...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'प्रोजेक्ट के' को लेकर फैंस का बज हाई 

साइंस-फिक्शन फिल्म के मेकर्स इसकी रिलीज से पहले एक के बाद एक अपडेट साझा कर लोगों के उत्साह को बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मूवी से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया, जिसमें उनके इंटेंस लुक को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। 'प्रोजेक्ट के' का एक वीडियो न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर भी प्रदर्शित हो चुका है।

Blood Bank Case: ब्लड बैंक मामले में साउथ अभिनेता राजशेखर-जीविता को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया

डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखेगी 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक

नेशनल अवॉर्ड विनर नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म डिएगो कॉमिक-कॉन के प्रतिष्ठित एच हॉल में पहली बार प्रदर्शित होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी सहित कई सितारे हैं। एसडीसीसी उत्सव 20 जुलाई को एक रोमांचक पैनल के साथ शुरू होगा, जिसमें विशेष अतिथि के तौर पर कमल हासन, प्रभास और दीपिका के साथ नाग अश्विन भी शामिल होंगे। इस पैनल के दौरान, 'प्रोजेक्ट के' के निर्माता फिल्म के टाइटल, ट्रेलर और रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। वैजयंती मूवीज के जरिए निर्मित यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed