{"_id":"66419eac30abc0fa73028ac6","slug":"prithviraj-sukumaran-blessy-film-aadujeevitham-the-goat-life-to-release-on-26-may-on-ott-disney-plus-hotstar-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Goat Life: ओटीटी पर धूम मचाएगी 'द गोट लाइफ', जानें कब और कहां रिलीज होगी पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Goat Life: ओटीटी पर धूम मचाएगी 'द गोट लाइफ', जानें कब और कहां रिलीज होगी पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म
Mon, 13 May 2024 10:31 AM IST
साक्षी
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 13 May 2024 10:31 AM IST
सार
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आडुजीवितम- द गोट लाइफ' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
आडुजीवितम- द गोट लाइफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया रिलीज फिल्म 'आडुजीवितम- द गोट लाइफ' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इसने मलयालम सिनेमा में सबसे बड़े सप्ताहांत का रिकॉर्ड बनाया और सबसे तेज 100 करोड़ मलयालम कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। ब्लेसी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से अच्छी समीक्षा मिली। वहीं अब सिनेमाघरों के बाद यह ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है।
विज्ञापन
ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार फिल्म
अब यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 26 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ओटीटी संस्करण की अवधि नाटकीय संस्करण की तुलना में लंबी होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से आधिकारिक घोषणा आना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके ओटीटी प्रीमियर की घोषणा निर्माताओं की ओर से जल्द ही की जा सकती है।
विज्ञापन
Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण ने पूरी की 'कल्कि 2898 AD' की डबिंग, प्रेग्नेंसी में भी करेगीं फिल्म का प्रमोशन!
विज्ञापन
आडुजीविथम उपन्यास पर आधारित फिल्म
कई नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद 'द गोट लाइफ' ने सिनेमाघरों में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से अधिक की कमाई की। 'द गोट लाइफ' मलयालम साहित्यिक दुनिया के अब तक के सबसे लोकप्रिय बेस्टसेलर उपन्यास 'आडुजीविथम' पर आधारित है, जिसका विदेशी सहित 12 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। मशहूर लेखक बेन्यामिन द्वारा लिखित यह एक युवक नजीब के जीवन की सच्ची कहानी है, जो 90 के दशक की शुरुआत में विदेश में भाग्य की तलाश में केरल के हरे-भरे तटों से पलायन करता है।
Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खलने को तैयार हैं शालीन! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कंट्रोवर्सी का तड़का
फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें कलाकारों की तो विजुअल रोमांस द्वारा निर्मित 'द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हॉलीवुड अभिनेता जिमी जीन-लुई, अमला पॉल और केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी और रिक एबी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत निर्देशन एआर रहमान ने किया है।
Dia Mirza: सौतेली बेटी ने दीया मिर्जा को आज तक नहीं पुकारा मां, बोलीं- मुझे उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं हैं