फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prathinidhi 2 Teaser: Nara Rohit acclaimed 2014 political drama Prathinidhi is gearing up for sequel

Prathinidhi 2 Teaser: नारा रोहित की फिल्म 'प्रतिनिधि 2' का टीजर जारी: एक्शन का दम दिखाते नजर आए अभिनेता

Fri, 29 Mar 2024 08:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Mar 2024 08:20 PM IST
सार

फिल्म 'प्रतिनिधि 2' का टीजर आज सामने आ गया है। अभिनेता नारा रोहित इसमें एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मूर्ति देवगुप्तपु कर रहे हैं।

विज्ञापन
Prathinidhi 2 Teaser: Nara Rohit acclaimed 2014 political drama Prathinidhi is gearing up for sequel
'प्रतिनिधि 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नारा रोहित अपनी वर्ष 2014 में आई फिल्म 'प्रतिनिधि' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। राजनीतिक ड्रामा फिल्म के सीक्वल 'प्रतिनिधि 2' का टीजर आज जारी हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन मूर्ति देवगुप्तपु कर रहे हैं। पत्रकारिता के बाद मूर्ति देवगुप्तपु इस फिल्म के जरिए निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं।  
विज्ञापन

Vishwak Sen: विश्वक सेन की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, निर्माताओं ने मूवी के शीर्षक से भी उठाया पर्दा
विज्ञापन


 

चिरंजीवी को कहा शुक्रिया
नारा रोहित ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टीजर रिलीज की जानकारी साझा की है। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, टीजर जारी करने के लिए आपका बहुत शुक्रिया चिरंजीवी गारू। आप जिस अंदाज में प्रोत्साहित करते हैं, आपकी पॉजिटिव एनर्जी और शब्द हमेशा अनमोल होते हैं। आपकी विनम्रता असीमित है। पूरी टीम को अपना आशीर्वाद देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया'।



 

दमदार है फिल्म का टीजर
फिल्म का टीजर काफी प्रभावी है। कमाल के डायलॉग के साथ-साथ एक्शन का भी डोज है। देखकर लग रह है कि सीक्वल पहली फिल्म से भी ज्यादा धमाकेदार होगा। नारा रोहित एक निडर पत्रकार के रूप में नजर आ रहे हैं, जो भ्रष्ट राजनेताओं का सामना करते दिखेंगे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohith Nara (@rohithnara)

विज्ञापन

यूजर्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
सचिन खेडेकर, जिशु सेनगुप्ता और रघु बाबू भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। 'प्रतिनिधि 2' में संगीत निर्देशक के रूप में महती स्वरा सागर ने जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'थिएटर में इस फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए बेकरार हूं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टीजर दिलचस्प है, फिल्म भी कमाल होगी'।
Prathinidhi 2 Teaser: नारा रोहित की फिल्म 'प्रतिनिधि 2' का टीजर जारी: एक्शन का दम दिखाते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed