{"_id":"68ecd89109e129b2bd0f8858","slug":"pranutan-bahl-on-nepotism-says-star-kids-face-difficulties-in-bollywood-industries-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टार किड प्रनूतन बहल ने की नेपोटिज्म पर बात, बताया इंडस्ट्री में किन दिक्कतों से गुजरते हैं एक्टर्स के बच्चे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
स्टार किड प्रनूतन बहल ने की नेपोटिज्म पर बात, बताया इंडस्ट्री में किन दिक्कतों से गुजरते हैं एक्टर्स के बच्चे
Mon, 13 Oct 2025 04:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Oct 2025 04:18 PM IST
सार
Pranutan Bahl On Star Kid: अभिनेत्री प्रनूतन बहल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड के संघर्ष के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि स्टार किड को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रनूतन बहल
- फोटो : इंस्टाग्राम @pranutan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रनूतन बहल फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मोहनीश बहल की बेटी और दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती हैं। उन्हें सिनेमाई पहचान विरासत में मिली है। हालांकि प्रनूतन मानती हैं कि उनके लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं रहा।
प्रनूतन बहल बॉलीवुड में स्टार किड के संघर्ष के बारे में बात करती हैं।
विज्ञापन
प्रनूतन बहल बॉलीवुड में स्टार किड के संघर्ष के बारे में बात करती हैं।
स्टार किड के लिए आसान नहीं फिल्म इंडस्ट्री
अभिनेत्री ने बॉलीवुड में एक स्टार किड होने के अपने अनुभव और इस सफर में आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की। एचटी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह अभिनेताओं से घिरी रहती थीं, इसलिए उनके लिए यह समझना आसान हो गया कि यह एक मुश्किल इंडस्ट्री है। उन्हें पता था कि कई बार बिना काम के भी कई दौर गुजारने पड़ेंगे। उन्हें इस बारे में पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में जिन लोगों के माता-पिता नहीं होते, उन्हें चीजें समझ नहीं आतीं, जिससे उनका सफर और भी मुश्किल हो जाता है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों के लिए पैसे नहीं देता परिवार
बहल ने आगे कहा 'हर स्टार किड को सब कुछ आसानी से नहीं मिल जाता, और मैं इसका जीता जागता सबूत हूं। ऐसा नहीं है कि मैं एक एक्टर की संतान हूं इसलिए मुझे सब कुछ आसानी से मिल गया है या मेरा परिवार पीछे से फिल्मों के लिए पैसे दे रहा है।'
यह खबर भी पढ़ें: इस बात के लिए सोनम बाजवा ने ठुकरा दी थीं बॉलीवुड की कई फिल्में, माता-पिता का जवाब सुन कर अब हो रहा पछतावा

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2018 में मिली पहली फिल्म
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें एक एक्टर होने के नाते भावनात्मक उथल-पुथल से नहीं जूझना पड़ा, इसलिए उनके लिए सब कुछ कोई झटका नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2016 में अपने ऑडिशन शुरू किए और 2018 में उन्हें अपनी पहली फिल्म मिली।
प्रनूतन का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रनूतन ने 2019 में जहीर इकबाल के साथ फिल्म 'नोटबुक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान थे। वह जल्द ही हिंदी-अंग्रेजी फिल्म 'कोको एंड नट' का हिस्सा होंगी।