फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Post Malone-Shakira Performance Makes FIFA World Cup Final A Superhit See Photos

FIFA WC 2026: 16 साल बाद चैंपियन बना स्पेन, पोस्ट मेलोन-शकीरा के शो ने फाइनल को बनाया सुपरहिट; देखें तस्वीरें

Mon, 20 Jul 2026 06:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 06:11 AM IST
सार

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। 106वें मिनट में फेर्रान टोरेस ने शानदार गोल दागकर स्पेन को 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई। मुकाबले से पहले कई ग्लोबल सितारों ने परफॉर्म कर इस फाइनल को और यादगार बनाया। 

विज्ञापन
Post Malone-Shakira Performance Makes FIFA World Cup Final A Superhit See Photos
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 परफॉर्मेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ, जहां कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ इस समारोह को और खास बना दिया। जानिए इस खास मौके पर किस-किसने प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन

मैच से पहले इन कलाकारों ने बिखेरा जलवा 
फीफा विश्व कप 2026 का समापन रंगारंग समारोह के साथ हुआ। मैच से पहले एल. पाउसिनी, निकोल शेर्जिंगर, पोस्ट मेलोन, रॉबी विलियम्स और आईशोस्पीड जैसे कई ग्लोबल सितारों ने अपनी परफॉरमेंस से चार-चांद लगा दिए। 

विज्ञापन

 

Post Malone-Shakira Performance Makes FIFA World Cup Final A Superhit See Photos
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 परफॉर्मेंस - फोटो : सोशल मीडिया

समापन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी सुपरस्टार पोस्ट मेलोन रहे। उन्होंने अपने जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस से स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी एंट्री और एनर्जी ने फाइनल मैच से पहले माहौल को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया। इन सभी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समापन समारोह को और भी खास बना दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

फाइनल मुकाबले से पहले चार बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं और ऑस्कर से सम्मानित जेनिफर हडसन ने अमेरिका का राष्ट्रगान गाया। उनकी दमदार आवाज़ ने पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया। इसके बाद क्रिस्टोफर मैकियो ने ‘अमेरिका द ब्यूटीफुल’ पेश किया, जो अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के जश्न का हिस्सा भी रहा।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

विज्ञापन

हाफटाइम शो में हुआ स्पेशल मैजिक 
इस बार का वर्ल्ड कप फाइनल और भी खास रहा, क्योंकि यहां पहली बार सुपर बाउल की तरह हाफटाइम एंटरटेनमेंट देखने को मिला। हाफटाइम शो में ये समापन समारोह और भी खास तब हो गया जब ग्लोबल स्टार शकीरा ने अपनी परफार्मेंस के साथ फैंस को उनके साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया। शकीरा और बर्ना बॉय ‘दाई दाई’ गाने पर परफॉर्म किया, जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल सॉन्ग है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)


मैडोना ने फैंस पर चलाया जादू
सिंगर मैडोना ने ऐसा परफॉर्म किया कि पूरा स्टेडियम झूम उठा। उन्होंने शानदार एंट्री की, जिसके बाद मैदान में उन्होंने सबको अपने गानों से आकर्षित कर लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

इसके बाद जस्टिन बीबर, BTS और ‘द मपेट्स’ ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता। इन सभी कलाकारों की प्रस्तुति से फीफा वर्ल्ड कप का ये फाइनल अब तक के सबसे खास आयोजनों में शामिल हो गया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

Post Malone-Shakira Performance Makes FIFA World Cup Final A Superhit See Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : PTI

फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बना स्पेन
फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम-106वें मिनट) में फेर्रान टोरेस टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup: फीफा विश्वकप का यह रिकॉर्ड 96 साल से कायम; स्पेन का फाइनल में 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed