फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan reveals there is no nepotism in the Telugu film industry Actor says Doors open to all

Pawan Kalyan: 'यहां पर कोई नेपोटिज्म नहीं है', तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को लेकर पवन कल्याण का बड़ा दावा

Wed, 26 Jul 2023 08:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Jul 2023 08:04 PM IST
सार

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण ने चार जुलाई को अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। अभिनेता ने अपना पहला इंस्टा पोस्ट फिल्म इंडस्ट्री के अपने सह-कलाकारों को समर्पित किया था।

विज्ञापन
Pawan Kalyan reveals there is no nepotism in the Telugu film industry Actor says Doors open to all
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण ने चार जुलाई को अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। अभिनेता ने अपना पहला इंस्टा पोस्ट फिल्म इंडस्ट्री के अपने सह-कलाकारों को समर्पित किया था। इनमें बड़े सितारे, निर्देशक, अभिनेत्री और चरित्र कलाकार शामिल हैं। इसके बाद अभिनेता लगातार सुर्खियों में भी रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने इंडस्ट्री में हो रहे नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

पवन कल्याण ने नेपोटिज्म पर की खुलकर बात
पवन कल्याण अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रो’ की प्री-रिलीज इवेंट में मौजूद थे, जहां उन्होंने तेलुगु इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के आरोपों के बारे में बात की। जैसा कि उन्होंने अपने भतीजों और अभिनेताओं साईं धर्म तेज, वरुण तेज , वैष्णव तेज को संबोधित किया। पवन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी परिवार या व्यक्ति तक सीमित नहीं है और यह सभी को समान अवसर देता है अपनी किस्मत आजमाने का।

OMG 2: अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का 'हर हर महादेव' गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ब्रो के बारे में साझा की जानकारी
समुथिरकानी द्वारा निर्देशित ब्रो निर्देशक की अपनी तमिल फिल्म ‘विनोदया सिथम’ की रीमेक है। इसमें साई धरम तेज, प्रिया प्रकाश वारियर, केतिका शर्मा, ब्रह्मानंदम और सुब्बाराजू भी हैं। इवेंट में पवन ने इस सुझाव पर अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में बात की और कहा, ‘निम्न-मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने वाले और बिना किसी कनेक्शन के मेगास्टार बनने वाले अभिनेता चिरंजीवी की यात्रा ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है।’

Mohit Raina: 'निर्माताओं ने मुझे दूसरे किरदारों में नहीं अपनाया है', महादेव एक्टर मोहित रैना का छलका दर्द

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा पर कही यह बात
अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा, 'सिनेमा और राजनीति के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि परिवारों के भीतर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन प्राथमिकता हमेशा दर्शकों पर होगी। ‘हमारे बीच कुछ मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन हम सभी आपका मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब हमारे जैसा सामान्य पृष्ठभूमि वाला कोई व्यक्ति ऐसा कर सकता है, तो कोई और क्यों नहीं कर सकता?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed