Panchayat 5: फुलेरा में अब होगा उप प्रधानी के लिए घमासान, मेकर्स ने ‘पंचायत 5’ का किया एलान; जानें अपडेट
Panchayat 5 Poster Out: ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘पंचायत’ का पांचवा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले महीने 24 जून को 'पंचायत' का चौथा सीजन अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ, जिसे दर्शक ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। हालांकि, इस सीजन में मंजू देवी प्रधानी का चुनाव हार जाती हैं, जिसने दर्शकों को निराश कर दिया। अब सभी को इंतजार है कि इसके पांचवे सीजन में क्या होगा। इस बेसब्री को देखते हुए 'पंचायत' के निर्माताओं ने इसके पाचंवे सीजन का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा इसका नया सीजन।
नए सीजन का पोस्टर जारी
'पंचायत' के मेकर्स ने पांचवे सीजन का आधिकारिक एलान करते हुए नए सीजन का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि इस बार कहानी में नया मोड़ आने वाला है, जिसमें उप प्रधानी की जंग होने की पूरी संभावना है। पोस्टर के अनुसार बिनोद कुर्सी पर बैठा दिख रहा है और सभी उसे अपनी ओर खींच रहे हैं। यह एक मजेदार दृश्य दिखा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
कब रिलीज होगी पंचायत 5?
'पंचायत' के निर्माताओं ने नए सीजन का पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फुलेरा में वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। नया सीजन बहुत जल्द आने वाला है। आपको बताते चलें कि 'पंचायत 5' अगले साल 2026 में रिलीज होगी, जिसे अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, निर्माताओं ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
यह खबर भी पढ़ें: Govinda: जब 44 के गोविंदा ने 16 साल की अभिनेत्री से किया था रोमांस, लोगों ने की थी आलोचना
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
'पंचायत' के 5वें सीजन का एलान होते ही नेटिजंस खुशी से झूम उठे हैं। एक यूजर ने कहा कि अभी तक की सबसे अच्छी खबर। दूसरे यूजर ने बोला कि अब होगा असली खेल बनराकस प्रधान और सचिव जी के बीच। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि 2026 में कब आएगा। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने सीरीज का ही डायलॉग बोलते हुए कहा कि अरे ससुर, इतना लेट क्यों।