फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   panchayat 4 fame rinkie aka sanvika was not confortable doing kissing scene with sachivji aka jitendra makers

Panchayat 4: मेकर्स को क्यों हटाना पड़ा 'सचिव जी' और 'रिंकी' का किसिंग सीन, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Mon, 30 Jun 2025 09:50 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 30 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

Panchayat 4 Kissing Scene: 'पंचायत 4' में सचिव जी और रिंकी के बीच पहले एक किसिंग सीन को फिल्माया जाना था लेकिन फिर अभिनेत्री सांविका के असहज महसूस करने की वजह से मेकर्स को ये सीन का आइडिया ड्रॉप करना पड़ा।

विज्ञापन
panchayat 4 fame rinkie aka sanvika was not confortable doing kissing scene with sachivji aka jitendra makers
पंचायत 4 - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी हलचल है। हर बार की तरह इस बार भी सीरीज ने दर्शकों को भावनाओं और हास्य से भरपूर कंटेंट दिया है। जहां एक ओर कहानी को पहले से थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है, वहीं अब 'रिंकी' यानी एक्ट्रेस सांविका के हालिया बयान ने सुर्खियों बटोर ली हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

panchayat 4 fame rinkie aka sanvika was not confortable doing kissing scene with sachivji aka jitendra makers
पंचायत सीजन 4 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसिंग सीन से सांविका का इनकार
दरअसल 'जस्ट टू फिल्मी' के साथ बातचीत करते हुए सांविका ने खुलासा किया कि सीजन 4 में उनका और सचिव जी का एक किसिंग सीन प्लान किया गया था, जिसे लेकर वो काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ये सीन पहले एक कार में फिल्माया जाना था, लेकिन उन्होंने मेकर्स से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में जब उन्हें इस सीन की जानकारी दी गई, तो वो थोड़ी हिचकिचाईं लेकिन तुरंत कुछ नहीं बोला। बाद में जब डायरेक्टर ने खुद इस बारे में बात की, तब उन्होंने दो दिन का समय लेकर इस पर सोचने का फैसला किया। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने इसे लेकर पोस्ट शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




ये खबर भी पढ़ें: Actresses: पर्दे पर 'मां' का दमदार किरदार निभा चुकीं ये अभिनेत्रियां, रियल में भी हैं मजबूत सिंगल मॉम्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

panchayat 4 fame rinkie aka sanvika was not confortable doing kissing scene with sachivji aka jitendra makers
पंचायत सीजन 4 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
असहज महसूस कर रही थीं सांविका
सांविका का कहना है कि 'पंचायत' की ऑडियंस में बड़ी संख्या फैमिली व्यूअर्स की है। ऐसे में उन्हें लगा कि एक इंटीमेट सीन शायद दर्शकों के साथ न्याय न कर पाए। साथ ही, खुद की सहजता भी इस सीन को लेकर एक बड़ी चिंता थी। विचार करने के बाद उन्होंने मेकर्स से इस सीन को हटाने की बात की। अभिनेत्री ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी बात को गंभीरता से लिया गया और मेकर्स ने उस कार वाले सीन को पूरी तरह से हटा दिया। उसकी जगह एक दूसरा सीन शामिल किया गया जो भावनात्मक तो था लेकिन इंटीमेट नहीं। उन्होंने बताया कि सेट पर अभिनेता जीतेंद्र कुमार ने उन्हें काफी कम्फर्टेबल फील कराया, जिससे माहौल प्रोफेशनल बना रहा।

 
विज्ञापन

panchayat 4 fame rinkie aka sanvika was not confortable doing kissing scene with sachivji aka jitendra makers
पंचायत सीजन 4 - फोटो : वीडियो ग्रैब
परिवार की क्या प्रतिक्रिया
हालांकि, सांविका ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक सीजन 4 को पूरी तरह से देखा नहीं है। जब उनसे उनके परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पैरेंट्स उन्हें समझते हैं और हर फैसले में उनका साथ देते हैं। इस मुद्दे पर उनका कोई खास डिस्कशन अभी तक नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Panchayat 4: विकास भैया की पत्नी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, ऐसे लुक में पहले कभी नहीं देखा होगा

हिट है 'सचिव जी' और 'रिंकी' की जोड़ी
फैंस के बीच रिंकी और सचिव जी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि सीरीज में रोमांस को अब तक सीमित रखा गया था, लेकिन चौथे सीजन में इस रिश्ते को एक नई दिशा देने की कोशिश की गई, जो कि सांविका की सहजता और फैसले के चलते थोड़ी बदली हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed