{"_id":"68553f4865da7bebec00c46f","slug":"pakistani-actress-ayesha-khan-found-dead-in-her-apartment-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayesha Khan Death: हफ्ते भर बाद मिला इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का शव, फ्लैट में मृत पाई गईं 76 साल की आयशा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ayesha Khan Death: हफ्ते भर बाद मिला इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का शव, फ्लैट में मृत पाई गईं 76 साल की आयशा
Fri, 20 Jun 2025 04:30 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:30 PM IST
सार
Ayesha Khan Passed Away: हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा खान का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कराची स्थित उनके फ्लैट में मृत पाया गया है।
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : एक्स
विस्तार
पाकिस्तान की दिग्गज अभिनेत्री आयशा खान को उनकी मृत्यु के करीब एक सप्ताह बाद उनके कराची स्थित गुलशन-ए-इकबाल ब्लॉक के अपार्टमेंट में मृत पाया गया है। वह 76 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
खुद के अपार्टमेंट में मिला शव
पाकिस्तान की 76 वर्षीय अभिनेत्री आयशा खान के निधन की खबरें आते ही पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री को कराची के गुलशन-ए-इकबाल ब्लॉक 7 स्थित उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया, जहां उनका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री कई वर्षों से घर में अकेली रह रही थी और लोगों की नजरों से दूर रहती थीं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थीं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra Injury: प्रियंका ने बयां की अपने साथ हुए हादसे की कहानी, बोलीं- अगर वो थोड़ा सा भी नीचे...
विज्ञापन
कैसे हुई मौत?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि मौत का कारण और समय जानने के लिए उनके शव को कराची के जिन्ना अस्पताल में ले जाया गया है। इस बीच, पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है और उनके अंतिम दिनों के बारे में जानकारी के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अभिनेत्री के घर से बदबू आ रही थी, तब उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया था।
कौन हैं आयशा खान?
अभिनेत्री आयशा खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था, वो पाकिस्तान की एक जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में शानदार अभिनय किया है। उन्हें ‘आखिरी चट्टान’, ‘टीपू सुल्तान: द टाइगर लॉर्ड’, ‘दहलीज’, ‘दारारेन’, ‘बोल मेरी मछली’, जैसे टीवी सीरियल्स के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा उन्हें कुछ फिल्मों के लिए भी जाना जाता है, जैसे- ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘मुस्कान’ और ‘फातिमा’ आदि।