फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   On the occasion of Guru Dutt 100 birth anniversary his films will be shown in Cinema Hall

Guru Dutt: गुरु दत्त की शताब्दी समारोह पर शुरु हुई पहल, 250 सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी खास फिल्में

Thu, 07 Aug 2025 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 07 Aug 2025 03:43 PM IST
सार

Guru Dutt Centenary Celebrations: महान फिल्म निर्माता गुरु दत्त के शताब्दी समारोह के मौके पर अगस्त में पूरे भारत में उनकी मशहूर फिल्मों को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
On the occasion of Guru Dutt 100 birth anniversary his films will be shown in Cinema Hall
गुरु दत्त - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के महान अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त ने फिल्म जगत को कई बेहतरीन क्लासिक फिल्में दीं हैं। उनकी अनूठी कहानी कहने की कला आज भी दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं और फिल्म प्रेमियों को प्रेरित करती हैं। गुरु दत्त का निधन कई दशक पहले हो गया था, लेकिन उनकी विरासत उनके काम के जरिए आज भी जिंदा है।
विज्ञापन

सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी गुरु दत्त की फिल्में
महान फिल्म निर्माता गुरु दत्त के शताब्दी समारोह के मौके पर अगस्त में पूरे भारत में उनकी मशहूर फिल्मों को दिखाया जाएगा। 8 से 10 अगस्त तक, भारत भर के 250 से अधिक सिनेमाघरों में गुरु दत्त की बेहतरीन फिल्मों को दिखाया जाएगा। इन फिल्मों में प्यासा, आर-पार, चौदहवीं का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, कागज के फूल, मिस्टर एंड मिसेज 55 और बाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोग्राम में शामिल हुए करीबी लोग
अल्ट्रा मीडिया और एनएफडीसी-एनएफएआई के सहयोग से गुरु दत्त की प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें उनकी पोतियों करुणा दत्त और गौरी दत्त, फिल्म निर्माता आर बाल्की, सुधीर मिश्रा, अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम और अभिनेत्री दिव्या दत्ता शामिल हुए।

यह खबर भी पढ़ेंVaani Kapoor: दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' की रिलीज पर वाणी कपूर ने रखी राय, कहा- 'नहीं टूटा कानून'
विज्ञापन

On the occasion of Guru Dutt 100 birth anniversary his films will be shown in Cinema Hall
गुरु दत्त - फोटो : एक्स
गुरु दत्त की फिल्मों को याद किया जा रहा है
इस पहल के बारे में बात करते हुए, करुणा ने कहा 'हमें बहुत खुशी है कि इतने वर्षों बाद भी उनके काम और फिल्मों को याद किया जा रहा है।'
गौरी ने कहा 'मुझे लगता है कि यह परिवार के लिए एक बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि आज भी, जब हम मिलते हैं, तो सभी उन्हें बहुत प्यार से याद करते हैं।' 
आर. बाल्की ने कहा 'मैंने वास्तव में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक फिल्म बनाने की कोशिश की है। वह अब तक के सबसे संवेदनशील फिल्म निर्माता थे।'
फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा ने कहा 'यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हम सिनेमा में इसलिए आए क्योंकि उन्होंने हमें यही सिखाया था।'

गुरु दत्त के 100वें जन्मदिन पर खास प्रग्राम
अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा 'लोगों को गुरु दत्त जी की फिल्में देखनी चाहिए। उन्हें इसे देखने के लिए जगह नहीं मिलती। खासकर बड़े पर्दे पर। इसीलिए यह महोत्सव आयोजित किया जाता है।'
एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा 'गुरुदत्त जी भारतीय सिनेमा के एक महान कलाकार हैं। हम उनका 100वां जन्मदिन मना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed