Odum Kuthira Chaadum Kuthira X Review: इंटरवल के बाद कहानी हुई धीमी, फहाद फासिल की फिल्म देख क्या बोले यूजर्स?
OKCK X Review: फहाद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'ओडुम कुथीरा चाडुम कुथीरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद क्या है यूजर्स का रिएक्शन, चलिए जानते हैं।
विस्तार
पहले हाफ में हंसी-ठिठोली, दूसरे में धीमापन
फिल्म के शुरुआती हिस्से को लेकर दर्शकों का कहना है कि यहां पर किरदारों की एनर्जी, डायलॉग्स और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें खूब एंटरटेन किया। हर एक किरदार हाइपर-एनर्जेटिक दिखाया गया है कि हॉल में ठहाकों की गूंज सुनाई दी। लेकिन जब इंटरवल के बाद कहानी गंभीर मोड़ पर पहुंचती है, तब गति कुछ धीमी हो जाती है। कई दर्शकों का कहना है कि यही स्लो पेस फिल्म के कुल प्रभाव को थोड़ा कमजोर कर देता है।
#OdumKuthiraChadumKuthira
a little over-the-top film with hyper characters and narration that had fun-filled moments throughout its first half but will still find it difficult for the general audience as an appealing one, the second half is tedious, with the plot taking an pic.twitter.com/xO2Md6ttTRविज्ञापन विज्ञापन— Manu Thankachy (@manuthankachy) August 29, 2025
#OdumKuthiraChaadumKuthira is a fun-packed entertainer! 🎉
Romance, comedy, colourful visuals & perfect music blend beautifully. #fahadhfaasil- #KalyaniPriyadarshan duo is 🔥 and Lal, Suresh Krishna & Idavela Babu bring the laughs 😂
Althaf nails it with his direction 👌. pic.twitter.com/KXvNaFgj9f — ibnu_369▫️ (@ibnu_369) August 29, 2025
ये खबर भी पढ़ें: Vishal Engagement: तमिल अभिनेता विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ की सगाई, फोटो शेयर कर दी जानकारी
फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म का पहला आधा हिस्सा धमाकेदार है, लेकिन जैसे-जैसे क्लाइमेक्स की ओर बढ़ती है, फिल्म की रफ्तार थम सी जाती है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- "फिल्म की शुरुआत जितनी मजेदार है, उतना ही टफ हो जाता है दूसरा हिस्सा देखना।' कुछ लोगों ने तो इसे हाफ-हाफ एंटरटेनमेंट तक करार दिया।
फिल्म के बारे में
साल 2025 की इस रोमांटिक मलयालम कॉमेडी फिल्म को अल्थफ सलीम ने लिखा और निर्देशित किया है। मुख्य भूमिकाओं में फहाद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन नजर आते हैं, जबकि उनके साथ रेवती पिल्लई, लाल, विनय फोर्ट और अनुराज ओ.बी. जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण आशिक उस्मान प्रोडक्शंस के बैनर तले आशिक उस्मान ने किया है। हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी और कॉमेडी के तड़के से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक नए अंदाज में एंटरटेन करने की कोशिश कर रही है।