Spy Ott Release: ओटीटी पर रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'स्पाई', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म
तेलुगू फिल्मों के दमदार एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने साल 2022 में 'कार्तिकेय 2' में धमाल मचाया था। लेकिन अफसोस कि 2023 में रिलीज उनकी फिल्म 'स्पाई' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगू फिल्मों के दमदार एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने साल 2022 में 'कार्तिकेय 2' में धमाल मचाया था। लेकिन अफसोस कि 2023 में रिलीज उनकी फिल्म 'स्पाई' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। हालांकि, अब उनकी यह फिल्म ओटीटी पर गुरुवार को अचानक रिलीज हो गई है। गैरी बीएच के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन-स्पाई फिल्म रॉ एजेंट जय वर्धन की कहानी है।
खास बात यह है कि मेकर्स ने बिना किसी पूर्व जानकारी के अचानक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर 27 जुलाई को रिलीज कर दिया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी 'स्पाई' को 27 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को तेलुगू के साथ ही हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में राणा दग्गुबाती भी कैमियो रोल में हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज हुई थी।
फिल्म 'स्पाइ' में निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं। वो इससे पहले 'स्वामी रा रा', 'कार्तिकेय 2' और '18 पेजेज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐश्वर्या मेनन, आर्यन राजेश, अभिनव गोमतम और मकरंद देशपांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं पंजाबी सिनेमा के सबसे अमीर सितारे, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक