फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nikhil Advani Web Series Freedom At Midnight makers release the first drop of this electrifying story

Freedom At Midnight: गांधी ने पटेल को ऐसे नहीं बनने दिया प्रधानमंत्री, टीजर में ही खुलासा, सीरीज अभी बाकी है

Tue, 30 Jul 2024 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

 'फ्रीडम एट मिडनाइट' राजनीतिक नाटक भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित है, जिसमें उस युग की अनकही कहानियां दिखाई गई हैं, जब देश के तत्कालीन ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों ने 1947 में देश को भारत और पाकिस्तान में विभाजित कर दिया था।

विज्ञापन
Nikhil Advani Web Series Freedom At Midnight makers release the first drop of this electrifying story
'फ्रीडम एट मिडनाइट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित परियोजना ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस पॉलिटिकल ड्रामा में स्वतंत्रता आंदोलन, और ब्रिटिश द्वारा भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान की अनकही कहानियों को दिखाया जाएगा। हिंदी सिनेमा शुरू से ही स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनाता आ रहा है। सीरीज का टीजर भी काफी दिलचस्प है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


जारी हुआ 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का टीजर
लैरी कॉलिन्स और डॉमिनिक लैपियर की साल 1975 में लिखी गई पुस्तक पर आधारित 'फ्रीडम एट मिडनाइट' राजनीतिक सीरीज भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित है, जिसमें उस युग की अनकही कहानियां दिखाई गई हैं, जब देश के तत्कालीन ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों ने 1947 में देश को भारत और पाकिस्तान में विभाजित कर दिया था। सोनी लिव ने टीजर के रूप में अब दर्शकों के साथ कलाकारों की झलक साझा की है, जिसे ड्रॉप वन का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इनके सहयोग से बनी है सीरीज
बता दें कि सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली इस वेब सीरीज का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट और सोनी लिव के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट ने किया है। निखिल सीरीज की कहानी अभिनंदन गुप्ता, अद्वितिया करेंग दास, गुंदीप कौर, दिव्य निधि शर्मा, रेवंत साराभाई और एथन टेलर ने लिखी है। निर्माता ने बताया था कि यह सीरीज हमारे दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धाजंलि है, जिन्होंने साहसपूर्ण ढंग से आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम कर आएंगे नजर
कलाकारों की बात करें तो इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता {पंडित जवाहर लाल नेहरू}, चिराग वोहरा {महात्मा गांधी}, राजेन्द्र चावला {सरदार वल्लभभाई पटेल},
 आरिफ जकारिया {मुहम्मद अली जिन्ना}, इरा दुबे {फातिमा जिन्ना}, मलिष्का मेंडोंसा {सरोजिनी नायडू} की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दर्शक सीरीज की पहली झलक के बाद से ही इसे देखने के लिए काफी उत्साहित है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed