फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nick Jonas reached Mumbai to spend time with wife Priyanka and daughter He will attend Holi party With family

Nick Jonas: पत्नी प्रियंका और बेटी के साथ वक्त गुजारने मुंबई पहुंचे निक जोनस, होली पार्टी में भी होंगे शामिल!

Mon, 18 Mar 2024 08:54 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 08:54 AM IST
सार

निक कुछ दिनों पहले ही जोनस ब्रदर्स और अपने बैंड के साथ मुंबई में परफॉर्मेंस देने आए थे। टेक्सास में परफॉर्मेंस देने के बाद निक मुंबई लौटे हैं। एयरपोर्ट पर निक ऑल-व्हाइट डेनिम लुक में नजर आए और फैंस का अभिवादन भी किया।

विज्ञापन
Nick Jonas reached Mumbai to spend time with wife Priyanka and daughter He will attend Holi party With family
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती के साथ भारत में हैं। इस दौरान प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल, देसी गर्ल अपने पहले से तय कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। वहीं, प्रियंका के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस सोमवार की सुबह पत्नी और और बेटी के साथ वक्त गुजारने के लिए मुंबई पहुंचे। चर्चा ये भी है कि निक होली पार्टी के लिए मुबंई लौटे हैं।

विज्ञापन

निक ने फैंस का किया अभिवादन
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही जोनस ब्रदर्स अपने बैंड के साथ मुंबई में परफॉर्मेंस देने आए थे। फिलहाल, निक अपने बैंड के साथ टूर पर हैं, जहां टेक्सास परफॉर्मेंस देने के बाद निक मुंबई लौटे हैं। एयरपोर्ट पर निक ऑल-व्हाइट डेनिम लुक में नजर आए, जहां उन्होंने फैंस का अभिवादन भी किया।मालूम हो कि भारत आने से पहले प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ दुबई में छुट्टियां बिताती नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पार्टी में आएंगे नजर
मुंबई पहुंचने से पहले निक ने प्रियंका की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था, जो ईशा अंबानी की होली पार्टी की थी। इस तस्वीर में प्रियंका बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ निक ने एक इमोजी भी शेयर की। गौरतलब है कि इससे पहले भी निक और प्रियंका मुंबई में होली पार्टी के लिए एक बार नजर आ चुके हैं। वहीं, साल 2023 में भी अंबानी सेंटर के लॉन्चिंग के दोनों मुंबई में साथ नजर आए थे, जहां बॉलीवुड के ढेरों सितारों ने शिरकत की थी। 

Crew: 'क्रू' को लेकर बेहद उत्साहित हैं करीना कपूर खान, बताया- हमेशा से करना चाहती थीं तब्बू के साथ काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed