Khatron Ke Khiladi 14: फिनाले से पहले जारी हुआ शो का नया प्रोमो, ऐसे करणवीर मेहरा ने खोल दी शालीन भनोट की पोल
खतरों के खिलाड़ी शो का 14वां सीजन अब खत्म होने वाला है। इस शो के फिनाले से पहले मेकर्स ने एक मजाकिया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में शालीन भनोट और करणवीर मेहरा के बीच मस्ती भरी नोंक झोंक देखने को मिलती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
शालीन भनोट को लेकर जारी हुई वीडियो
प्रोमो देखें तो शालीन भनोट वीडियो कॉल में अपनी मां से बात करते नजर आ रहे हैं। वह अपनी मां को बताते हैं कि मैंने फाइनल में जगह बना ली है। उनकी मां इस पर कहती हैं कि ये बहुत बड़ी खुशखबरी तुम दे रहे हो लेकिन सबको मिठाई खिलाई या नहीं। शालीन भनोट ने अपनी मां के साथ गशमीर और नियति से बात करवाते हैं और कहते हैं मम्मी कुछ जल रहा है। इसके बाद करणवीर मेहरा शालीन की मां से बात करते हैं, कहते हैं, 'आंटी पहला फाइनलिस्ट तो मैं था ये तो बाद में आया था। साथ ही शालीन की खराब परफॉर्मेंस को लेकर मां को बताते हैं'।
Actress Statement: बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहीं ये अभिनेत्रियां, इन मामलों पर रखी थी अपनी राय
फाइनल एपिसोड में होगी विजेता की घोषणाखतरों के खिलाड़ी के पिछले एपिसोड में सभी खिलाड़ियों ने फिनाले में जगह पक्की करने के लिए टक्कर दी थी। निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती और गश्मीर महाजनी ने स्टंट जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इसके बाद दूसरे स्टंट में अभिषेक कुमार-कृष्णा श्रॉफ और शालीन भनोट- नियति फतनानी एक दूसरे को टक्कर दी थी। इस स्टंट में अभिषेक और कृष्णा को हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का फाइनल एपिसोड शूट हो चुका है। यह एपिसोड 28 सितंबर को ऑनएयर होगा। इस एपिसोड में ही रोहित शेट्टी फाइनलिस्ट की घोषणा करेंगे। जिगरा के अभिनेता आलिया भट्ट और वेदांग रैन भी शो में शामिल होंगे।