{"_id":"683bfbf3fd5a41b3f80e8e16","slug":"netflix-squid-game-final-season-release-date-out-with-trailer-release-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Squid Game Season 3: ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से दर्शक देख सकेंगे यह सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Squid Game Season 3: ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से दर्शक देख सकेंगे यह सीरीज
Sun, 01 Jun 2025 12:37 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:37 PM IST
सार
Squid Game Season 3 Trailer: 'स्क्विड गेम' वेब सीरीज के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। निर्माताओं ने इसके तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज तारीख की घोषणा भी कर दी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
स्क्विड गेम सीजन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'स्क्विड गेम' फ्रेंचाइची के पिछले दो सीजन को दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब इसके तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, वहीं इसकी रिलीज तारीख का भी एलान हो चुका है। इसके ट्रेलर में जबरदस्त फाइट सीन दिखाई गई है। इस सीजन का प्रशंसक बहुत दिनों से बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। आइए जानते हैं इसे कब देख सकेंगे आप।
विज्ञापन
आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर 'स्क्विड गेम' के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर में खिलाड़ी 456, सेओंग गि-हुन और अनजान फ्रंट मैन-वन के बीच एक खौफनाक फाइट दिखाई गई है। वहीं, इस सीजन में गी-हुन अभी भी अपने दोस्त जंग बे की मौत से सदमे में है और उसे गार्डों से भिड़ते हुए देखा जाता है। साथ ही उन्हें गार्डों से बार-बार पूछते हुए देखा जा सकता है, ‘तुमने मुझे क्यों नहीं मारा? तुमने मुझे क्यों जिंदा रखा? इसका आखिरी सीजन दर्शकों को बेहद रोमांच देने वाला है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगा यह सीजन
'स्क्विड गेम' का तीसरा और आखिरी सीजन 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस वेब सीरीज का निर्माण, लेखन और निर्देशन ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है। इस सीजन के कलाकारों की बात करें तो इसमें गि-हुन के रूप में ली जंग-जे के अलावा ली ब्यूंग-हुन, यिम सी-वान, कांग हा-नेउल, वाई हा-जून, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ए-सिम, जो यूरी, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे कलाकार शामिल हैं।
नेटिजंस को नहीं हो रहा इंतजार
'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन का ट्रेलर और रिलीज डेट आते ही दर्शक खुशी से झूम उठे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें इसका इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने कहा 'स्क्विड गेम' सीरीज दुनिया की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह बहुत ही रोमांचित हैं इस नए सीजन के लिए।