फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix Producer Lin Qi Murder Case Former Executive Receives Death Sentence from court know about details

Lin Qi: नेटफ्लिक्स निर्माता की हत्या के मामले में चीनी अदालत का फैसला, पूर्व कार्यकारी को सुनाई मौत की सजा

Mon, 25 Mar 2024 05:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 05:58 PM IST
सार

यूजू' कंपनी के पास एक 'द थ्री-बॉडी प्रॉब्लम' फिल्म  के अधिकार थे, जो कि एक साइंस फिक्शन फिल्म है। कंपनी ने साल 2020 में इसका राइट्स नेटफ्लिक्स को दे दिया। 'यूजू' के संस्थापक लिन क्यूई को उस सीरीज का कार्यकारी निर्माता बनाया गया था। 

विज्ञापन
Netflix Producer Lin Qi Murder Case Former Executive Receives Death Sentence from court know about details
Netflix Producer Lin Qi Murder Case - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की एक अदालत ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स निर्माता के हत्या के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने एक लोकप्रिय गेमिंग कंपनी के संस्थापक लिन क्यूई की हत्या को लेकर सोमवार को कंपनी के पूर्व कार्यकारी जू याओ को सजा ए मौत का फैसला सुनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जू याओ ने कंपनी यूजू के संस्थापक लिन क्यूई को खाने में जहर देकर मार डाला था।

विज्ञापन

कंपनी ने नेटफ्लिक्स को दिए थे फिल्म के अधिकार

रिपोर्ट्स की मानें तो जू याओ ने एक विवाद के चलते 'यूजू' के संस्थापक लिन क्यूई की हत्या की। कहा जा रहा है कि' यूजू' कंपनी के पास एक 'द थ्री-बॉडी प्रॉब्लम' के फिल्म अधिकार थे, जो कि एक साइंस फिक्शन फिल्म है। कंपनी ने साल 2020 में इसका राइट्स नेटफ्लिक्स को दे दिया। 'यूजू' के संस्थापक लिन क्यूई को उस सीरीज का कार्यकारी निर्माता बनाया गया था, जिसका निर्माण 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम निर्माता बेनिओफ और वीस ने किया था। इस कंपनी ने टीवी सीरीज पर 'गेम ऑफ थ्रोन्स: विंटर इज कमिंग' पर आधारित एक गेम भी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार और लोग थे गंंभीर रूप से बीमार

सोमवार को फैसला सुनाने के दौरान बयान में कहा गया कि लिन क्यूई के अलावा चार और लोग गंभीर रूप से बीमार थे, लेकिन वे मौत से बच गए। जू याओ ने सितंबर और दिसंबर 2020 के  बीच के दौरान उनके पेय पदार्थों में जहर मिला दिया था। इसके पीछे पेशेवर प्रतिद्वंद्विता को कारण बताया जा रहा है। 

Kangana Ranaut: चुनावी जंग से पहले कंगना को लड़नी होंगी और भी लड़ाइयां, पुराने ट्वीट की वजह से हो रही हैं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed