{"_id":"66d6f0c2cb987dfb240c90c9","slug":"netflix-india-on-ic814-the-kandahar-hijack-row-opening-disclaimer-updated-to-include-real-and-code-names-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IC 814: नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जोड़े आतंकियों के असली नाम, कहा, कोड नेम के इस्तेमाल की यह रही असली वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
IC 814: नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जोड़े आतंकियों के असली नाम, कहा, कोड नेम के इस्तेमाल की यह रही असली वजह
Tue, 03 Sep 2024 04:49 PM IST
दीक्षा पाठक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:49 PM IST
सार
नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट - कॉन्टेंट मोनिका शेरगिल के हवाले से जारी इस बयान में ये भी कहा गया है कि भारत की कहानियों कहने की एक समृद्ध परंपरा रही है और हम इन कहानियों को दिखाने को और इनका सच्चा प्रस्तुतीकरण दिखाने को प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
मोनिका शेरगिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को जारी को एक बयान में वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर शुरू हुए विवाद को शांत करने की कोशिश की है। ओटीटी के मुताबिक सीरीज के शुरू में उल्लिखित अस्वीकरण (डिस्क्लेमर) में आईसी 814 का काठमांडू से अपहरण करने वाले अपहरणकर्ताओं के असली नाम जोड़ दिए गए हैं।अपडेटेड डिस्क्लेमर में वे नाम भी बताए गए हैं जो अपहरणकर्ताओं ने इस घटना के दौरान कोड नेम के रूप में आपस में एक दूसरे को संबोधित करते हुए इस्तेमाल किए।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट - कॉन्टेंट मोनिका शेरगिल के हवाले से जारी इस बयान में ये भी कहा गया है कि भारत की कहानियों कहने की एक समृद्ध परंपरा रही है और हम इन कहानियों को दिखाने को और इनका सच्चा प्रस्तुतीकरण दिखाने को प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
सीरीज में होगा यह बदलाव
नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को जारी बयान में 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के डिस्क्लेमर में बदलाव की बात कही है। उन्होंने विमान को हाइजैक करने वाले अपहरणकर्ताओं के असली नाम भी जोड़ दिए हैं। दरअसल, सीरीज पर मचे घमासान के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2 सितंबर को एक समन जारी किया। यह नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को भेजा गया था। मंगलवार को नेटफ्लिक्स हेड मोनिका शेरगिल मंत्रालय के अधिकारियों के सामने पेश हुई। इसके बाद नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान होस्ट आरजे मंत्रा ने नेटफ्लिक्स के बयान को पढ़ा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे सितारे
नेटफ्लिक्स की प्रेस कांफ्रेंस में सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा के अलावा अनुभव सिन्हा, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, नसरूद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, विजय वर्मा, पत्रलेखा, मनोज पाहवा, पूजा गौर और शो के प्रोड्यूसर्स मौजूद रहे।
इन कलाकारों से सजी है सीरीज
बता दें कि वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा और पत्रलेखा सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं।