फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix Announce Black Warrant Season 2 Zahan Kapoor Returns As Jailer

Black Warrant 2: ‘ब्लैक वारंट’ के दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट, जेलर बनकर लौटे जहान कपूर

Wed, 28 May 2025 04:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 May 2025 04:29 PM IST
सार

Black Warrant Season 2: जहान कपूर एक बार फिर जेलर के किरदार में वापस आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने नए शो की अनाउंसमेंट कर दी है।

विज्ञापन
Netflix Announce Black Warrant Season 2 Zahan Kapoor Returns As Jailer
जहान कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in

विस्तार

अगर आपको इस साल की शुरुआत में आया नेटफ्लिक्स का शो ‘ब्लैक वारंट’ पसंद आया था, तो ये खबर आपके लिए है। नेटफ्लिक्स ने अपने इस सुपरहिट शो के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। जिसके बाद ये तय है कि एक बार फिर तिहाड़ जेल की कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने किया एलान
नेटफ्लिक्स ने अपने हिट शो ‘ब्लैक वारंट’ के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी गई। पोस्ट में जहान कपूर का जेलर के किरदार में पोस्टर जारी किया गया है। जिस पर लिखा गया ब्लैक वारंट सीजन 2 कमिंग सून। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘सीजन 2 में आपका स्वागत है, जेलर साहब। ब्लैक वारंट सीजन 2 जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

जेलर के किरदार में लौटे जहान कपूर
सीजन 2 के जरिए जहान कपूर एक बार फिर तिहाड़ के जेलर के रूप में लौट रहे हैं। हालांकि, देखना ये होगा कि क्या जहान इस बार भी तिहाड़ के जेलर रहे सुनील गुप्ता के किरदार में ही नजर आएंगे। या फिर उनका किरदार बदल जाएगा।

यह खबर भी पढ़ेंः Om Raut: ‘कलाम’ के किरदार के लिए क्यों चुने गए धनुष? ओम राउत ने बताया कैसे शुरू हुई फिल्म की कहानी

‘ब्लैक वारंट: कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' पर आधारित था पहला सीजन
इस साल की शुरुआत में आए ‘ब्लैक वारंट’ के पहले सीजन की बात करें तो इसकी कहानी तिहाड़ जेल के जेलर रहे सुनील गुप्ता की किताब ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ पर आधारित थी। जिसमें सुनील गुप्ता ने तिहाड़ जेल के अपने अनुभवों को साझा किया है। अब देखना ये है कि सीजन 2 की कहानी भी असल घटना पर आधारित होगी या उससे प्रभावित होगी या फिर ये पूरी तरह से एक फिक्शनल कहानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed