फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neha Dhupia revealed some quirky possible bios of BTown celebs hints Ananya Panday Aditya Roy Kapur affair

No Filter Neha: नेहा ने आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर लगाई मुहर? कलाकारों के डेटिंग सीक्रेट्स का किया खुलासा

Wed, 06 Mar 2024 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

हाल ही में, एक मजेदार सेगमेंट के दौरान नेहा धूपिया ने कई बॉलीवुड हस्तियों के बारे में बताया, जो अपने डेटिंग ऐप्स के लिए उनके शो में गेस्ट रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कार्तिक आर्यन थे।

विज्ञापन
Neha Dhupia revealed some quirky possible bios of BTown celebs hints Ananya Panday Aditya Roy Kapur affair
नेहा धूपिया, आदित्य और अनन्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेहा धूपिया 'नो फिल्टर नेहा' के छठे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस सीजन में एक नया जुड़ाव है। शो में पॉडकास्ट के साथ-साथ यह एक वीडियो शो भी होगा। कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना से लेकर करीना कपूर खान तक, कुछ बेहतरीन नाम छठे सीजन में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में, नेहा की एक अनफिल्टर्ड बातचीत तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख कयास लगाया जा रहा है कि नेहा बॉलीवुड के क्यूट कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते को लेकर कुछ खुलासे करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


नेहा धूपिया का खुलासा
हाल ही में, एक मजेदार सेगमेंट के दौरान नेहा धूपिया ने कई बॉलीवुड हस्तियों के बारे में बताया, जो अपने डेटिंग ऐप्स के लिए उनके शो में गेस्ट रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कार्तिक आर्यन थे। जैसे ही उन्होंने नाम सुना, नो फिल्टर नेहा शो होस्ट ने चुटकी लेते हुए कहा, 'अकेले रहने की आदत नहीं है।'
विज्ञापन


अनन्या-आदित्य को लेकर कही यह बात
फिर अभिनेत्री के सामने अनन्या पांडे का नाम लिया और पलक झपकते ही नेहा ने कहा 'अभी ऐप डिलीट कर रही हूं'। तभी शाहिद कपूर का नाम आया और यह सुनकर नेहा ने तुरंत पूछा कि वह डेटिंग ऐप पर क्यों होंगे। लेकिन फिर बायो का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, ''इसके चक्कर में मत पड़िए, मैं असली शाहिद कपूर नहीं हूं।'' टाइगर श्रॉफ के लिए एक्ट्रेस ने कहा, ''जब मैं वैसी दिखती हूं तो मुझे बायो की जरूरत नहीं पड़ती।'' आखिर में जब कृति सेनन का नाम लिया तो उन्होंने कहा, 'अगर आपकी लंबाई 6 फीट से कम है तो परेशान मत होइए।'
विज्ञापन
विज्ञापन



अनन्या ने आदित्य संग अपने रिश्ते पर दी थी यह प्रतिक्रिया
बता दें कि अनन्या पांडे ने 'द नाइट मैनेजर' अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ लगातार लिंकअप की अफवाहों के बीच रिश्तों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''मुझे स्थितियों से नफरत है। मुझे वह शब्द ही पसंद नहीं है। इसके अलावा, मैं किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं और न ही मैं सोशल मीडिया पर अपने रिश्तों के बारे में बात करता हूं। मैं ऐसी व्यक्ति नहीं हूं, जो सिर्फ सोशल मीडिया के लिए अलग रिश्ते की स्थिति का दिखावा करेगा।"
 

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने ओटीटी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- दस बार सुन चुका हूं बॉलीवुड नहीं बचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed