फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nayanthara and Vignesh wedding documentary Nayanthara Beyond the Fairy Tale will premiere on Netflix

Nayanthara-Vignesh: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा-विग्नेश के शादी की डॉक्यूमेंट्री, इतना होगा इसका रन टाइम

Tue, 08 Oct 2024 05:38 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 08 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

नयनतारा और विग्नेश शिवन साउथ के लोकप्रिय कपल हैं, दोनों ने साल 2022 में शादी रचा ली थी। अब इनकी शादी की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जिसकी समय अवधि को लेकर भी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh wedding documentary Nayanthara Beyond the Fairy Tale will premiere on Netflix
विग्नेश शिवन-नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

विस्तार

साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और उनके निर्देशक-पति विग्नेश शिवन लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार साल 2015 में तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी नानुम राउडी धान की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों ने लगभग सात साल तक डेटिंग की, जिसके बाद उन्होंने शादी के बंधंन में बंधने का फैसला किया। इस कपल ने 9 जून, 2022 को शादी की थी। अब दोनों की शादी की डॉक्यूमेंट्री के रन टाइम को लेकर जानकारी सामने आई है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल'
नयनतारा और विग्नेश की शादी का एक खास कार्यक्रम हुआ था, जो महाबलीपुरम के एक आलीशान रिसॉर्ट में संपन्न हुआ था। इनकी शादी में भारतीय फिल्म उद्योग के कुछ जाने-माने नाम भी शामिल हुए थे। इस कपल ने अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री का अधिकार नेटफ्लिक्स को बेच दिया था। अब इनकी शादी के दो साल बाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' जल्द ही इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन डॉक्यूमेंट्री के रन टाइम का खुलासा कर दिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18: करण वीर और श्रुतिका के बीच दिखें हंसी-मजाक के पल, पति के लिए कहा- वो सीधा बैंकॉक जाएगा
डेढ़ घंटे के करीब की होगी नयनतारा-विग्नेश की शादी की डॉक्यूमेंट्री 
नेटफ्लिक्स द्वारा दी गई  जानकारी के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री का रनटाइम 1 घंटा 21 मिनट है। इसमें कपल की प्रेम कहानी, उनके व्यक्तिगत किस्से, उनकी शादी के कुछ यादगार पल और उनके एक संग गुजारी गई झलकियां देखने को मिलने वाली हैं। फिल्म का प्रोमो ट्रेलर सितंबर 2022 में रिलीज किया गया था, जिसमें नयनतारा और विग्नेश का एक दूसरे को जीवन भर के साथी के रूप में चुनने के पीछे के कारण पर प्रकाश डाला गया था। ट्रेलर रिलीज़ के दौरान, निर्माताओं ने कहा था, "'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' बनाने के पीछे का उद्देश्य दर्शकों को बताना था कि कैसे इन दोनों ने एक-दूसरे को पाया, कैसे वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। यह शादी की कहानी से कहीं बढ़कर है, यह दो खूबसूरत व्यक्तियों की एक साथ जीवन बनाने की एक विशेष कहानी है और हम इस कहानी में एक झलक पाने का इंतजार नहीं कर सकते।"
Manoj Bajpayee: चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया 'भाग्यशाली', बोले- जीवन धन्य हो...
दो जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं नयनतारा-विग्नेश
ये दोनों अब दो जुड़वां बच्चों के माता-पिता भी हैं। अपनी शादी के ठीक चार महीने बाद, अक्टूबर 2022 में, नयनतारा और विग्नेश अपने जुड़वां बच्चों, उइर और उलगाम के माता-पिता बनें। दोनों बच्चे सरोगेसी के माध्यम से हुए, जिसे लेकर काफी बातें भी हुई थीं। हालांकि, ये कपल अक्सर अपने बच्चों के साथ प्यार और मस्ती भरे पल गुजारते हुए नजर आता है। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ यादगार पलों को साझा करते हैं। बात करें नयनतारा के वर्क फ्रंट की, तो अभिनेत्री के पास 'टेस्ट', 'मन्नंगट्टी सिंस 1960', 'थानी ओरुवन 2' और 'डियर स्टूडेंट्स' जैसे फिल्में हैं। वहीं, विग्नेश 'लव इंश्योरेंस कम्पनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सनी लियोनी ने पति और बच्चों के साथ मनाया वेकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed