Nawazuddin: राष्ट्रगान नहीं गाने पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीडियो वायरल होने पर समर्थन में भी आए फैंस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता राष्ट्रगान गाते हुए नहीं दिख रहे। अब इस वीडियो पर कुछ लोगों उन्हें उन्हें ट्रोल किया तो प्रशंसक भी उनके समर्थन में उतरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, इस बार वे एक और वजह के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स लगातार उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनकी हरकत पर भी भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रोलिंग के कारण ही नवाजुद्दीन अब एक्स पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स अभिनेता के समर्थन में भी आए। ऐसे में क्या है वह वीडियो और इसकी वजह से अभिनेता को ट्रोल क्यों होना पड़ रहा है? चलिए बताते हैं आपको पूरा मामला।
नवाजुद्दीन ने नहीं गाया राष्ट्रगान
दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सुनीता रजवार द्वारा दायर किए गए दो करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे के कारण भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मानहानि के मुकदमे के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिनेता मंच पर अन्य लोगों के साथ खड़े हैं। इस दौरान सभी राष्ट्रगान गा रहे थे, लेकिन नवाजुद्दीन राष्ट्रगान नहीं गा रहे थे। हालांकि, अभिनेता मंच पर सावधान की मुद्रा में खड़े नजर आए। ऐसे में वीडियो देख रहे लोगों का कहना है कि नवाजुद्दीन ने राष्ट्रगान न गाकर उसका अपमान किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। कैप्शन में लिखा जा रहा है कि यह चौंकाने वाला वीडियो है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी राष्ट्रगान नहीं गा रहे हैं और ना ही उसका सम्मान कर रहे हैं।
They can't even Sing NATIONAL ANTHEM
— Randomsena (@randomsena) June 24, 2024
Shame on @Nawazuddin_S pic.twitter.com/QwE8BP4IAx
जमकर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराज दिखे। उन्होंने अभिनेता को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक था, लेकिन यह वीडियो देखने के बाद अब मैं आपको पसंद नहीं करता। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि नवाजुद्दीन आपको शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य यूजर ने लिखा यह राष्ट्रगान है, आपको उसका सम्मान करना चाहिए। वहीं कई लोग यह पूछते हुए भी नजर आए कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी आप राष्ट्रगान क्यों नहीं गा रहे हैं जबकि मंच पर मौजूद अन्य लोग राष्ट्रगान का सम्मान कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स अभिनेता के समर्थन में उतरे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि राष्ट्रगान गाना हमेशा अनिवार्य नहीं है, लेकिन आपको इसका सम्मान जरूर करना चाहिए। कई यूजर्स ने इस बात पर भी अपना ध्यान केन्द्रित किया कि भले ही अभिनेता राष्ट्रगान नहीं गा रहे, लेकिन वे खड़े हैं।
He is my favourite actor
— memesचोर (@memeschor) June 24, 2024
But seeing it I hate
Shame on them shame on them
— SIDDHARTH (@S_I_D_007) June 24, 2024
No biggie.
— Jordan (@The_Hind0) June 24, 2024
Standing in respect when National Anthem is sung is also acceptable.
He might recited silently
— v-g-90 (@v_g_90) June 24, 2024
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह जी5 पर रिलीज होने वाली 'रौतू का राज' में नजर आएंगे। आनंद सुरपुर द्वारा निर्देशित 'रौतू का राज' का निर्माण जी स्टूडियोज और फट फिश रिकॉर्ड्स द्वारा किया गया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्हें रौतू का राज का आधार सुंदर लगा। फिल्म का प्रीमियर 2023 में 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था और अब यह फिल्म जी5 पर 28 जून को रिलीज होगी।