फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui Rajesh Kumar speak about Crime thriller Rautu Ka Raaz ZEE5 and wants to play osho charater

Nawazuddin Siddiqui: 'रौतू का राज' की बताई दिलचस्प बातें, ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Fri, 14 Jun 2024 11:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 14 Jun 2024 11:42 PM IST
सार

फिल्म 'रौतू का राज' में एक पुलिसवाले की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जून से जी5 पर जारी की जाएगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर राजेश और नवाजुद्दीन ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। साथ ही नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें ओशो का किरदार निभाने की दिली तमन्ना है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Rajesh Kumar speak about Crime thriller Rautu Ka Raaz ZEE5 and wants to play osho charater
रौतू का राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक पुलिस अफसर की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपनी नई फिल्म 'रौतू का राज' ओटीटी पर लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर 13 जून को जारी किया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसक फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। ट्रेलर में नवाजुद्दीन एक ऐसे गांव में पुलिस अफसर बनकर पहुंचते हैं, जहां कोई अपना काम सही से करने को तैयार नहीं है, क्योंकि वहां पर सभी आलसी होते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजेश कुमार, नारायणी शास्त्री और अतुल तिवारी स्टारर फिल्म 'रौतू का राज' एक सस्पेंस-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक महिला की मौत हो जाती है, इसी का कारण पता लगाने के लिए इंस्पेक्टर दीपक नेगी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) अपनी टीम के साथ तफ्तीश करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजेश कुमार ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। साथ ही बताया कि नवाजुद्दीन क्यों निभाना चाहते हैं ओशो का किरदार।
विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, कोई दबाव लेने की जरूरत नहीं है। काम को सीरियस करो, खुद को सीरियस लेने की जरूरत नहीं है'। इसके आगे अभिनेता ने राजेश कुमार की तारीफ में कहा, ''जब आप कोई सीन किसी अभिमेता के साथ कर रहे हों, तो आप एक अभिनेता की काबिलियत को जान सकते हैं। टीवी पर राजेश की छवि एक कॉमेडी अभिनेता की रही है, लेकिन उनके अंदर एक अलग तरह की शख्सियत भी है। वह किरदार में रहते हुए ही सब कुछ करते हैं।" राजेश की तारीफ में आगे कहा, ''राजेश ने जो फिल्म में काम किया है वह बहुत अमेजिंग है। राजेश ने टीवी में बहुत हिट शोस दिए हैं। मुझे हैरानी है कि राजेश ने अभीतक सिर्फ कुछ ही फिल्मों में काम कियों किया है।'' तो वहीं राजेश ने भी नवाजुद्दी की जमकर तारीफ की। राजेश कुमार ने कहा, ''नवाज भाई के लिए हमेशा एक पारस्परिक सम्मान रहा है। वह एक बेहतरीन अभिनेता रहे हैं।"
विज्ञापन


रौतू का राज की शूटिंग के बारे में नवाजुद्दी ने कहा
''हां मेरे लिए इसका एक्सपिरियेंस बहुत खूबसूरत था, एक ऐसा माहौल, वहां के लोग, वहां का डिपार्टमेंट माहौल, जो पुलिस का डिपार्टमेंट है वह भी अलग रहा, सबकुछ धीरे-धीरे कैसे इंटरेस्टिंग होता चला जाता है। हमारी फिल्म और कैसे उसको इन्वेस्टिगेट करते हैं,वह देखना काफी दिलचस्प है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं नवाजुद्दीन
इस इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा, ''मैं ओशो का किरदार जरूर निभाना चाहूंगा। क्योंकि इसकी वजह ही ओशो हैं। उनकी (ओशो) बातें और वह हमेशा से ही काफी सही और प्रभावशाली रहे हैं। वह इतने महान शख्स थे, उन्हें जो भी कहना होता था, वह कह देते थे। बिल्कुल प्रेक्टिकल सोच वाले इंसान थे। कोई भी बात कहने से पहले ज्यादा सोचते नहीं थे। वह ओरेटर बहुत अच्छे थे।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed