फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Natasa Stankovic shared instagram story midst divorce rumours with Indian Cricketer Hardik Pandya

Hardik Pandya-Natasa: तलाक की अफवाहों के बीच नताशा का नया पोस्ट, क्या हार्दिक के साथ रिश्ते में आ गई है दरार?

Wed, 29 May 2024 11:00 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 29 May 2024 11:00 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेकोविक के तलाक को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है। दोनों के तरफ से इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इस बीच नताशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। 

विज्ञापन
Natasa Stankovic shared instagram story midst divorce rumours with Indian Cricketer Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। दोनों के तलाक की अफवाहों के पीछे लोग कई तर्क भी दे रहे हैं। नताशा ने अपने अकाउंट से पांड्या सरनेम भी हटा दिया है, जिसके बाद से ही इस तरह के अफवाहों को हवा मिली है। सोशल मीडिया पर लोग अंदेशा जता रहे हैं कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, कपल ने बीते कुछ दिनों में अपने अकाउंट पर एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर या स्टोरी भी अब तक साझा नहीं की है। 

विज्ञापन


तलाक की अफवाहों के बीच नताशा ने लगाई इंस्टा स्टोरी 
तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेत्री दिशा पाटनी के कथित ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आई थीं। इस दौरान उनसे पैपराजी ने तलाक के अफवाहों से संबंधित सवाल पूछे तो अभिनेत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। नताशा की चुप्पी को लेकर भी लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और स्टोरी साझा की है। उन्होंने बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जय ईश्वर'। 
विज्ञापन

उम्र के फासले से प्रियंका-निक के रिश्ते पर पड़ा फर्क? मां ने बताया सच
विज्ञापन
विज्ञापन

'नताशा के जन्मदिन पर हार्दिक ने नहीं किया था पोस्ट'
हार्दिक और नताशा के तलाक की अफवाहों के बीच लोग कई तरह के तर्क भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,'नताशा का जन्मदिन 4 मार्च को था और हार्दिक के तरफ से उस दिन कोई भी पोस्ट नहीं किया गया। नताशा ने भी अपनी और हार्दिक की हालिया सभी तस्वीरों को हटा दिया है, सिर्फ अगस्तय के साथ वाली तस्वीर में ही दोनों एक साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में भी स्टेडियम में नजर नहीं आईं। हालांकि, क्रुणाल और पंखुड़ी अभी भी नताशा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन इन दोनों के बीच जरुर कुछ तो गड़बड़ चल रहा है'। 
Manoj Bajpayee: पुरानी यादों में खोए 'भैया जी', साझा किया शाहरुख के साथ सिगरेट का किस्सा, बोले- तब औकात..
अगस्तय के साथ वक्त बीता रहे हैं क्रुणाल पांड्या
इन सभी अफवाहों के बीच हार्दिक के बेटे अगस्तय को क्रुणाल पांड्या के साथ वक्त बीताते देखा जा रहा है। हाल में ही क्रुणाल पांड्या ने अगस्तय और अपने बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसपर नताशा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। इन सभी अफवाहों पर फिलहाल हार्दिक और नताशा के तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है। 
अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए निकले रितेश-जेनेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed