फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nani 32 titled hit 3 film first poster and teaser out actor nani as cop arjun sarkaar in hit the third case

Hit 3: फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ जारी हुआ 'हिट 3' का दमदार टीजर, पुलिस के अवतार में खूंखार अपराधी बने नानी

Thu, 05 Sep 2024 05:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

साउथ अभिनेता नानी की 32वीं फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठ चुका है, जिसका नाम 'हिट 3' है। निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर और दमदार टीजर भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Nani 32 titled hit 3 film first poster and teaser out actor nani as cop arjun sarkaar in hit the third case
हिट 3 - फोटो : एक्स: @NameisNani

विस्तार

नेचुरल स्टार नानी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' की अपार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। विवेक अथरेया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका मोहन और एसजे सूर्या ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं इस बीच अब नानी के अगली नई फिल्म पर दिलचस्प अपडेट सामने आया है। नानी की अगली फिल्म 'हिट 3' है, फिल्म की घोषणा के साथ इसका पहला पोस्टर और टीजर निर्माताओं ने जारी किया है।

विज्ञापन

 

टीजर में भयंकर अवतार में दिखे नानी
अभिनेता नानी की 'हिट 3' का पोस्टर और टीजर आज गुरुवार, 5 सितंबर को जारी किया गया। यह हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें नानी एक क्रूर पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार की भूमिका निभा रहे हैं। प्रोमो में नानी एक निर्दयी पुलिस वाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसमें नानी को एक भयंकर अवतार में दिखाया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PVR Cinemas (@pvrcinemas_official)


विज्ञापन
विज्ञापन

नानी ने साझा किया फिल्म का पोस्टर
सिनेमा चेन पीवीआर द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर साझा किए जाने के बाद नानी ने फिल्म का पोस्टर एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, 'पुलिस कम, अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। नानी 32 अब 'हिट द थर्ड केस' है। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'हिट 3' की घोषणा कुछ साल पहले निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू ने की थी। यह फिल्म अगले साल यानी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण वॉल पोस्टर सिनेमा ने यूनिनामस प्रोडक्शंस के साथ मिलकर किया है। नानी को आखिरी बार 'सारिपोधा सानिवारम' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, अब नानी अपने 32वीं फिल्म यानी 'हिट द थर्ड केस' के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed