फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nana Patekar talks about Tanushree Dutta allegations says from the beginning i knew that it was all a lie

Nana Patekar: तनुश्री दत्ता के लगाए गए मी टू आरोपों पर नाना पाटेकर का बड़ा बयान, बोले- मुझे मेरी सच्चाई पता है

Sun, 23 Jun 2024 10:22 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 23 Jun 2024 10:22 AM IST
सार

नाना पाटेकर ने सोशल मीडिया के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैं सोशल मीडिया की बातों को तवज्जो नहीं देता हूं। कौन क्या लिख रहा है या क्या बोल रहा है इसे मैं कंट्रोल नहीं कर सकता हूं। मैं किसी का मुंह मैं कैसे बंद करूंगा इसलिए मैं सबको इग्नोर करता हूं'।

विज्ञापन
Nana Patekar talks about Tanushree Dutta allegations says from the beginning i knew that it was all a lie
तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है। साल 2018 में मी टू के दौरान तनुश्री दत्ता ने ऊपर सेक्शुअल हैरसमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तनुश्री दत्ता ने अपने बयान में कहा था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान नाना इन बयानों पर खुलकर बातें करते नजर आए। 
विज्ञापन


सब झूठ था...
नाना पाटेकर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वे इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए आरोपों को सुनकर गुस्सा आया था। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'नहीं, मुझे कभी भी गुस्सा नहीं आया क्योंकि मुझे शुरू से ही पता था कि यह सब झूठ है। जब कोई झूठ बोल रहा है तो मैं उस पर क्यों गुस्सा करूं। सारी बातें, सारे आरोप झूठे थे, इसलिए मैं शांत था'। 
विज्ञापन


Samantha : शाहरुख के साथ पर्दे पर नजर आएंगी सामंथा? इस मशहूर निर्देशक की फिल्म को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपनी सच्चाई जानता हूं 
नाना पाटेकर आगे कहते हैं, 'मैं अपनी सच्चाई जानता हूं और मेरे लिए यही बात मायने रखती है। मैं क्यों किसी को अपनी सच्चाई बताने जाऊं। कौन क्या बोल रहा है इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था तो हम उसके बारे में क्यों बात कर रहे हैं। पुरानी बातों को मैं भूल जाना चाहता हूं। मैं जानता हूं मैंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया था'। 

मशहूर रैपर हनी सिंह के नए लुक पर लट्टू हुए फैंस, कई सितारों ने भी की तारीफ

सोशल मीडिया नहीं देखते हैं नाना 
नाना पाटेकर ने सोशल मीडिया के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैं सोशल मीडिया की बातों को तवज्जो नहीं देता हूं। कौन क्या लिख रहा है या क्या बोल रहा है इसे मैं कंट्रोल नहीं कर सकता हूं। मैं किसी का मुंह मैं कैसे बंद करूंगा इसलिए मैं सबको इग्नोर करता हूं। आपको सिर्फ अपनी सच्चाई पता होनी चाहिए वही काफी है। बाकि लोगों का काम है कहना वे कुछ न कुछ कहेंगे ही'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed