फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin shares update on Prabhas starrer Movie Kalki 2898 AD Sequel Release date in funny way

Kalki 2 Release: कब रिलीज होगा 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल? नाग अश्विन ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Wed, 23 Apr 2025 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Apr 2025 11:23 AM IST
सार

Kalki 2898 AD Sequel Release Date: बीते वर्ष फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई। नाग अश्विन अब इसके सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। दूसरा पार्ट कब रिलीज होगा? उन्होंने जानकारी दी है।

विज्ञापन
Nag Ashwin shares update on Prabhas starrer Movie Kalki 2898 AD Sequel Release date in funny way
नाग अश्विन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक दर्शकों ने इसे प्यार दिया। इसके सीक्वल का एलान हो चुका है और इस पर तैयारियां तेज हैं। दूसरे पार्ट की रिलीज पर हाल ही में नाग अश्विन ने अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
निर्देशक नाग अश्विन 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होने में वक्त लगेगा। दरअसल, प्रभास फिलहाल दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इस बीच हाल ही में एक इवेंट में नाग अश्विन से सीक्वल को लेकर सवाल किया गया कि यह कब तक पूरा होगा? उन्होंने काफी मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया।

यह खबर भी पढ़ें:
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की हो रही मांग, यह है अहम वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सात-आठ ग्रहों के एक साथ आने पर होगी रिलीज
सीक्वल की रिलीज पर अपडेट मांगे जाने पर नाग अश्विन ने कहा, 'पिछली बार पूछे जाने पर मैंने कहा था कि 'कल्कि 2898 एडी' तीन-चार ग्रहों के एक साथ आने पर रिलीज होगी। अब मैं इसका सीक्वल सात-आठ ग्रहों के एक साथ आने पर रिलीज कर सकता हूं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Ananya Pandey: क्या आलिया भट्ट बनने की राह पर बढ़ रही हैं अनन्या पांडे? ‘केसरी 2’ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

विज्ञापन

आलिया के साथ काम करने की चर्चा
इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि नाग अश्विन किसी नए प्रोजेक्ट पर आलिया भट्ट के साथ काम कर सकते। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बात करें 'कल्कि 2898 एडी' के बॉक्स ऑफिस की तो इस फिल्म ने 646.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 1042.25  करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed