पंकज धीर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, मुकेश खन्ना से शिल्पा शेट्टी तक इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
Pankaj Dheer Pryaer Meet: 'महाभारत' में कर्ण का किरदार अदा कर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्तूबर को निधन हो गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे। आज शुक्रवार को उनकी प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें कई सेलेब्स भी पहुंचे।
विस्तार
अभिनेता पंकज धीर नहीं रहे। कैंसर के चलते 15 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज शुक्रवार को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई। इसमें मुकेश खन्ना दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बता दें कि बी.आर. चोपड़ा के 'महाभारत' सीरियल में पंकज धीर ने कर्ण का रोल निभाया था। वहीं, भीष्म पितामह का किरदार मुकेश खन्ना ने अदा किया।
मुकेश खन्ना और करणवीर बोहरा पहुंचे
मुकेश खन्ना पंकज धीर की प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान वे पैपराजी के सामने हाथ जोड़ते दिखे। मुकेश खन्ना के अलावा एक्टर करणवीर बोहरा भी पंकज धीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन विज्ञापन
रजत बेदी आए नजर
दिवंगत पंकज धीर की प्रार्थना सभा में उनके बेटे निकितिन धीर पहुंचे। इसके अलावा एक्टर रजत बेदी भी नजर आए।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
उर्वशी ढोलकिया भी पहुंचीं
अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया भी पंकज धीर की प्रार्थना सभा में नजर आईं।
ये सितारे भी पहुंचे
पंकज धीर की प्रार्थना सभा में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पूनम ढिल्लो, एशा देओल के अलावा सोनू सूद भी नजर आए। पंकज धीर ने कई चर्चित फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया था।
एक्टर मोहित रैना, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर भी पंकज धीर की प्रार्थना सभा में दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
इन फिल्मों में किया था पंकज धीर ने काम
पंकज धीर 68 वर्ष के थे। पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था, लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया था, जिनमें 'सनम बेवफा', 'बादशाह' जैसी फिल्में और 'चंद्रकांता', 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और 'माय फादर गॉडफादर' नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने 'अभिनय एक्टिंग एकेडमी' की स्थापना भी की।