फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mufti director Narthan talked about working with Billa Ranga Baashaa actor Kichcha Sudeep

Kichcha Sudeep: नार्थन की फिल्म में काम करने वाले हैं किच्चा सुदीप? जानिए निर्देशक ने क्या कहा

Tue, 08 Oct 2024 06:46 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 08 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप के निर्देशक नार्थन की फिल्म में नजर आने की खबरें काफी फैल रही थीं, जिसे लेकर अब निर्देशक ने बात की है। उन्होंने अभिनेता के साथ इस संबंध में बातचीत होने की पुष्टि भी की है। 

विज्ञापन
Mufti director Narthan talked about working with Billa Ranga Baashaa actor Kichcha Sudeep
किच्चा सुदीप-नार्थन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप कथित तौर पर फिल्म निर्देशक नार्थन के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। दोनों के साथ आने से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, अब तक, प्रोजेक्ट की कहानी, कलाकारों और अन्य पहलुओं को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस बीच नार्थन ने खुद इसे लेकर बात की है और उन्होंने इस खबर की पुष्टि भी की है। 

विज्ञापन


किच्चा सुदीप के साथ काम करने को लेकर नार्थन ने दी जानकारी 
हाल में ही द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में नार्थन ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। मुफ्ती निर्देशक ने कहा, "हां, हमने प्रोजेक्ट के बारे में बात की है, लेकिन हम अभी भी शुरुआती चरण में हैं। हमें ऐसा ठोस कंटेंट बनाने की ज़रूरत है, जो वास्तव में उन्हें फिल्म के लिए सार्थक बनाए और इसके लिए सही निर्माता का मिलना भी जरूरी है।" उन्होंने आगे कहा कि वह फिलहाल शिवराजकुमार अभिनीत फिल्म भैरथी रानागल की रिलीज की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। भैरथी रानागल एक निर्देशक के रूप में नार्थन की दूसरी फिल्म होगी।
विज्ञापन

गुस्से में लाल हुईं काजोल, स्टॉफ को डांट लगाते आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमडीबी के मुताबिक, यश के साथ भी नार्थन करने वाले हैं फिल्म 
इसके अलावा नार्थन सुपरस्टार यश के साथ भी एक अनाम फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। फिल्म में वशिष्ठ एन सिम्हा, देवराज आदि कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आईएमडीबी पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसका शीर्षक अभी सुनिश्चित नहीं किया गया है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री ने  इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म के कलाकारों और अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक जानकारियां सामने आना अभी बाकी है। 
Mithun Chakraborty: 'सांवले रंग के कारण किया गया अपमानित', दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने के बाद बोले मिथुन
वर्तमान में बिग बॉस कन्नड़ 11 की मेजबानी कर रहे हैं सुदीप
वहीं, किच्चा सुदीप अगली बार अनूप भंडारी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म बिल्ला रंगा बाशा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन वाले चरण में है। फिल्म की रिलीज और कलाकारों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह कब्जा 2, नरसंहार आदि में भी नजर आने वाले हैं। वर्तमान में अभिनेता बिग बॉस कन्नड़ 11 की मेजबानी कर रहे हैं। 
रश्मिका मंदाना ने नए लुक के साथ प्रशंसकों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed