फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mr And Mrs Mahi first poster out rajkumar rao and Janhvi Kapoor seen cheers team india check release date

Mr. And Mrs. Mahi: भारतीय जर्सी में दिखे ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 15 Apr 2024 06:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 15 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म का पहला पोस्टर पेश कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Mr And Mrs Mahi first poster out rajkumar rao and Janhvi Kapoor seen cheers team india check release date
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की थी। रविवार को फिल्म का पहला पोस्टर पेश किया गया है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। दोनों ही भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विज्ञापन
 

क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी जान्हवी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिली’ फिल्म की अभिनेत्री फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ‘धर्मा प्रोडक्शन’ ने लिखा, ‘यह सपनों का पीछा करने का समय है! 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई 2024! को सिनेमाघरों में’।  बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव ‘महेंद्र’ और जान्हवी ‘महिमा’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनव्वर के साथ शहनाज का रोमांटिक अंदाज, वीडियो देखा क्या?

 

जान्हवी और राजकुमार की आगामी फिल्में

जान्हवी कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो अभिनेत्री ‘जूनियर एनटीआर’ की फिल्म देवरा में नजर आएंगी। एक साक्षात्कार के दौरान इस फिल्म का हिस्सा होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की थी। जान्हवी की आगामी फिल्मों में दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘आरसी-16’ और ‘उलझ’ शामिल है। राजकुमार राव ‘श्रीकांत’ और ‘गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2’ में दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगे।
Thalaivar 171: 'थलाइवर 171' में अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी श्रुति हासन! रजनीकांत की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed