फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohit Suri Reveals Ahaan Panday Debut Film Before Saiyaara Was Shelved By YRF Actor Disappointed After That

Mohit Suri: ‘…तो ‘सैयारा’ न होती अहान पांडे की पहली फिल्म’, मोहित सूरी का अभिनेता को लेकर बड़ा खुलासा

Wed, 30 Jul 2025 08:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 30 Jul 2025 08:28 PM IST
सार

Mohit Suri On Ahaan Panday: ‘सैयारा’ से अहान पांडे ने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि अहान पांडे की पहली फिल्म ‘सैयारा’ नहीं है। जानिए क्या है सच्चाई।

विज्ञापन
Mohit Suri Reveals Ahaan Panday Debut Film Before Saiyaara Was Shelved By YRF Actor Disappointed After That
मोहित सूरी और अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘सैयारा’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले अहान पांडे पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होते ही नई सेंसेशन बन गए हैं। फिल्म में अहान की एक्टिंग की भी सराहना की जा रही है। अब फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने अहान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके मुकाबिक, ‘सैयारा’ अहान की पहली फिल्म नहीं है, बल्कि उनका डेब्यू किसी और फिल्म से होना था।

विज्ञापन

भव्य तरीके से होना था अहान का डेब्यू
फिल्म विश्लेषक कोमल नहटा के साथ बातचीत के दौरान ‘सैयारा’ के निर्देशक मोहित सूरी ने अहान पांडे को लेकर बात की। इस दौरान निर्देशक ने खुलासा किया कि अहान लगभग सात साल से यशराज फिल्म्स के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे और शुरुआत में एक भव्य, बड़े प्रोजेक्ट के साथ डेब्यू करने वाले थे। हालांकि, कोविड-19 महामारी के बाद इंडस्ट्री में आए बदलाव के कारण फिल्म को बंद कर दिया गया, जिससे बॉलीवुड में अहान के लॉन्च की दिशा बदल गई और उनका डेब्यू टल गया।

विज्ञापन

पहली फिल्म बंद होने से टूट गए थे अहान
मोहित ने आगे बताया कि अहान की पहली फिल्म के अचानक बंद होने से उन पर गहरा असर पड़ा। वाईआरएफ जैसे बड़े बैनर द्वारा लॉन्च किए जाने की खुशी जल्द ही दिल टूटने में बदल गई। क्योंकि लोगों ने उनके पहले के दावों पर सवाल उठाना और उनके भविष्य पर संदेह करना शुरू कर दिया। जिससे अहान काफी परेशान हो गए और निराश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohit Suri Reveals Ahaan Panday Debut Film Before Saiyaara Was Shelved By YRF Actor Disappointed After That
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य चोपड़ा ने जताया भरोसा
इस दौरान मोहित सूरी ने बताया कि महामारी के बाद आदित्य चोपड़ा ने अहान को भरोसा दिया कि उनके टैलेंट पर उन्हें पूरा भरोसा है। अगर वह चाहें तो वाईआरएफ के बाहर भी मौका तलाश सकते हैं और अच्छा ऑफर मिलने पर वहां डेब्यू भी कर सकते हैं। हालांकि, अहान केवल वाईआरएफ द्वारा ही लॉन्च किए जाने के लिए इच्छुक थे। आखिरकार ‘सैयारा’ के जरिए अहान की वो इच्छा पूरी हुई और वाइआरएफ के जरिए ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘सैयारा’
‘सैयारा’ अपनी रिलीज के बाद से लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म 13 दिनों में ढाई सौ करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है और अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी ‘सैयारा’ चार सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed