{"_id":"66d9430b4ca196c86306bdce","slug":"mithun-chakraborty-younger-son-namashi-chakraborty-is-making-his-directorial-debut-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Namashi Chakraborty: निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे मिथुन के लाडले, जन्मदिन के मौके पर किया एलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Namashi Chakraborty: निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे मिथुन के लाडले, जन्मदिन के मौके पर किया एलान
Thu, 05 Sep 2024 11:07 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:07 AM IST
सार
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। एक ट्रेड विश्लेषक के मुताबिक यह जानकारी उन्होंने अपने जन्मदिन पर साझा की है।
विज्ञापन
नमोशी चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम @superstar_namashi_chakraborty_
विस्तार
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनके लाखों लाख प्रशंसक हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी। अब उनके छोटे बेटे नमोशी चक्रवर्ती भी सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह रोमांचक खबर साझा की है।
विज्ञापन
नमोशी चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम @superstar_namashi_chakraborty_
निर्देशन के साथ अभिनय भी करेंगे नमाशी
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमोशी चक्रवर्ती अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। एक ट्रेड विश्लेषक के मुताबिक नमोशी ने अपने निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्माण होम प्रोडक्शन 'एमवाईआरएनडी मूवीज' के तहत किया जाएगा। निर्देशन के साथ-साथ नमोशी इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।
शिक्षक दिवस को बनाए और भी खास, देख डालें ये बेहतरीन फिल्में

नोमोशी चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम @superstar_namashi_chakraborty_
रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर कर रहे काम
ट्रेड विश्लेषक के मुताबिक अभी तक बिना शीर्षक वाली यह फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा बताई जा रही है। इस फिल्म में महाअक्षय चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती, कौशिक दासगुप्ता, विष्णु वारियर, श्रीकांत वत्स, राहुल कनोडिया और सम्राट रतन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म अगले 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। 'बैड बॉय' और 'इंडियन फैशन फैक्ट्री' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले नमोशी इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साथ अपने करियर को एक ऊंची उड़ान देने की तैयारी में हैं।

View this post on Instagram
नमोशी चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम @superstar_namashi_chakraborty_
बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे नमाशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने पिछले साल एक साक्षात्कार में कहा था कि वह जन्मजात अभिनेता हैं। उन्हें बचपन से ही अभिनय करने का जुनून था। उन्होंने यह भी साझा किया था कि वह अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती की नकल करते थे। उनकी ही तरह तैयार होते और डायलॉग बोलते थे।
Anushka Virat Kohli: वामिका-अकाय के लिए खुद खाना पकाते हैं विराट-अनुष्का, बोलीं- 'मैं थोड़ी चीटिंग करती हूं'