78th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचे टॉम क्रूज, हॉलीवुड की इस फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
Tom Cruise at 78th Cannes Film Festival: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का 13 मई से आगाज हो चुका है। आज बुधवार को फेस्टिवल के दूसरे दिन हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज वहां पहुंचे हैं।
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार 13 मई से हुआ, जो 24 मई तक चलेगा। दुनियाभर की सिने हस्तियां कान में पहुंच रही हैं। एक से बढ़कर एक फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है। आज बुधवार को कान में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज पहुंचे हैं। यहां हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म का प्रदर्शन होगा, जो रिलीज होने वाली है। जानते हैं...
इस फिल्म का होगा प्रीमियर
कान फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम अकाउंट से टॉम क्रूज की फोटो शेयर की गई है। इसके साथ लिखा है, 'कान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वाइब्रेशन'। टॉम क्रूज ने यहां फोटोग्राफर्स को पोज दिए। टॉम क्रूज फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' को लेकर व्यस्त हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में आज 14 मई को इसी फिल्म का प्रीमियर है। इसी के लिए टॉम क्रूज पहुंचे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'मिशन: इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की नई सीरीज इस साल के कान में प्रदर्शित होने वाली हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए टॉम क्रूज करीब तीन साल बाद कान फिल्म फेस्टिवल में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' 17 मई 2025 को भारत में रिलीज होगी। भारत में यह फिल्म सबसे पहले रिलीज हो रही है।
नेटिजन्स ने की टॉम की तारीफ
कान से टॉम क्रूज का लुक सामने आने के बाद नेटिजन्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, '62 वर्षीय युवा अभिनेता। क्या ही मुस्कान है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लीजेंड'। एक यूजर ने लिखा, 'काश हम वहां होते'। कान की बात करें तो 13 मई को ओपनिंग सेरेमनी से फेस्टिवल से शुरू हुआ। भारतीय निर्माता-निर्देशक पायल कपाड़िया बतौर जूरी सदस्य कान में शामिल हुई हैं। उर्वशी रौतेला ने कल रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।
View this post on Instagram
और पढ़ें:
Cannes: कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार स्टाइल मोमेंट्स, ऐश्वर्या से लेकर कई नाम शामिल, देखें लिस्ट
Vir Das: Cannes के नियमों पर वीर दास ने कसा मजाकिया तंज, बोले-78 फीट लंबा ऑफ-शोल्डर पीस प्लान किया था
Criminal Justice 4: इस बार होंगे सच के तीन पहलू, कैसे सुलझाएंगे माधव मिश्रा? क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर रिलीज