Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता से चूका मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब, टॉप 8 में नहीं बना पाईं जगह
Nandini Gupta: मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले से इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत की नंदिनी गुप्ता का मिस वर्ल्ड 2025 बनने का सपना टूट गया है और वो टॉप 5 में पहुंचकर इस रेस से बाहर हो गई हैं।
विस्तार
भारत की उम्मीदों को लगा झटका
शो की शुरुआत सभी कंटेस्टेंट्स के परिचय से हुई, जिसके बाद हर महाद्वीप से टॉप 10 का चयन किया गया। इसके बाद टॉप 5 का एलान किया गया और फिर आखिर में चारों महाद्वीपों से दो-दो प्रतिभागियों को चुनकर टॉप 8 फाइनलिस्ट्स की घोषणा की गई। एशिया से मिस फिलीपींस और मिस थाईलैंड ने टॉप 8 में जगह बनाई, जबकि नंदिनी इस रेस में पीछे रह गईं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Nandini Gupta: फाइनल में ‘गंगा’ नदी से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो
नंदिनी की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
हालांकि प्रतियोगिता में नंदिनी की परफॉर्मेंस ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया था। उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज में जीत हासिल कर एशिया की टॉप चार ब्यूटी क्वीन में जगह बनाई थी। इस चुनौती में उन्होंने भारत का नाम ऊंचा किया था और अपनी पर्सनैलिटी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
View this post on Instagram
नंदिनी के साथ दूसरे कॉन्टिनेंटल विनर्स में शामिल रहीं मिस आयरलैंड जैस्मिन गेरहार्ड, अफ्रीका की तरफ से मिस नामीबिया सेल्मा कामन्या और अमेरिका-कैरेबियन की ओर से मिस मार्टीनिक ऑरेलि जोआचिम। सभी ने इस प्रतियोगिता में शानदार परफॉर्मेंस दी और टॉप सेगमेंट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
बात करें नंदिनी गुप्ता की तो उन्होंने अप्रैल 2023 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड इंडिया का ताज जीता था। उनके साथ देशभर से 29 राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों की 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उस जीत के बाद से ही उनकी मिस वर्ल्ड में एंट्री को लेकर देशभर में उत्साह था।
हालांकि इस बार नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे, लेकिन नंदिनी ने जिस तरह से इंटरनेशनल स्टेज पर भारत को रिप्रेजेंट किया, वो काबिल-ए-तारीफ है। टॉप मॉडल चैलेंज में उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि वह ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में भी किसी से कम नहीं।
आठ से अधूरा सपना, नंदिनी पूरा नहीं कर पाईं
नंदिनी ने ग्रैंड फिनाले में अच्छा परफॉर्म किया। वो जब जब स्टेज पर आईं उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था पर आखिरकार वो टॉप 8 में शामिल नहीं हाे पाईं। कॉन्टिनेंट कैटेगरी में भी उन्हें टॉप 5 तक की संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीयों का 8 साल से अधूरा सपना भी टूट गया। बता दें कि आखिरी बार भारत से मिस वर्ल्ड 2017 में मानुषी छिल्लर को चुना गया था।