फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Metro In Dino Fame Fatima Sana Shaikh Recalls Suffering Multiple Seizures Mid Flight She Had To Cancel Shoots

Fatima Sana Shaikh: जब फातिमा को फ्लाइट में पड़े कई बार दौरे, बोलीं- ‘मैं घबरा गई थी, कैंसिल करनी पड़ी शूटिंग’

Thu, 26 Jun 2025 09:23 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 26 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

Fatima Sana Shaikh On Epilepsy: ‘मेट्रो इन दिनो’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं फातिमा सना शेख ने अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Metro In Dino Fame Fatima Sana Shaikh Recalls Suffering Multiple Seizures Mid Flight She Had To Cancel Shoots
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम-@fatimasanashaikh

विस्तार

फातिमा सना शेख की जल्द ही दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक ओर जहां सिनेमाघरों में ‘मेट्रो इन दिनो’ रिलीज होने को तैयार है, वहीं फातिमा ओटीटी पर आ रही फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के भी प्रमोशन में जुट गई हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने खुद को मिर्गी जैसी बीमारी होने के बारे में खुलासा किया। साथ ही उन्होंने एक ऐसी घटना को भी याद किया जब उन्हें एक फ्लाइट में कई बार दौरे पड़ गए थे।

विज्ञापन

फातिमा ने स्वीकारी अपनी बीमारी
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में फातिमा ने अपने साथ हुई एक भयानक घटना को याद करते हुए बताया, “मेरे साथ एक बहुत बड़ी घटना हुई थी जब मुझे कई बार दौरे पड़े। मैं यूएसए की यात्रा कर रही थी और यह दुबई की फ्लाइट थी। मुझे फ्लाइट में दौरे पड़े। फिर मुझे एयरपोर्ट के अस्पतालों में ले जाया गया, मुझे दवा दी गई लेकिन फिर भी मेरे दौरे बंद नहीं हुए, फिर उन्होंने मुझे हाई डोज दी। मैं उस समय दो अलग-अलग फिल्मों पर काम कर रही थी और मुझे शूटिंग रद्द करनी पड़ी। मैं बिस्तर से उठ नहीं पाती थी और जब कोई शूटिंग के लिए बुलाता था तो रोती थी। मुझे लगा कि यह अब मेरी सच्चाई है। उस समय मैंने स्वीकार कर लिया कि यह मेरी बीमारी है और लोगों को भी इसके बारे में पता होना चाहिए क्योंकि इससे दूसरों की मदद होगी।”

विज्ञापन

‘कई लोगों के पास नहीं दवाई कराने तक की सुविधा’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “कई तो ऐसे बच्चे हैं जिन्हें एक दिन में कई बार दौरे पड़ते हैं। इसका असर उनके जीवन पर पड़ता है। यह दिल तोड़ने वाला होता है। उन्हें एजुकेशन में विशेष जरूरतों वाली कैटेगरी में आने वाली सुविधाएं नहीं मिलती हैं। मुझे यह बात बहुत बाद में समझ में आई। सोचिए कई ऐसे लोग हैं जिन्हें शिक्षा और यहां तक कि दवाइयों तक की कोई सुविधा नहीं है। इसके साथ बहुत सारी बातें और लांछन भी जुड़े हैं। मैंने कुछ चीजें की हैं इसलिए मैं ये कह सकती हूं कि अगर मैं किसी तरह से इसका उपयोग कर सकती हूं तो यह पूरी तरह से ठीक है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Fatima Sana Shaikh: विजय वर्मा को डेट कर रहीं फातिमा सना शेख? एक्ट्रेस ने अब बताया सच

4 जुलाई को रिलीज होगी ‘मेट्रो इन दिनो’
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनो’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। जिसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीना गुप्ता शामिल हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा फातिमा आर माधवन के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 11 जुलाई से स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed