फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MeToo Anu Malik to step down as 'Indian Idol 10' judge

#MeToo : अनु मलिक यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ‘इंडियन आइडल’ से हटे

Sun, 21 Oct 2018 12:29 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Sun, 21 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
MeToo Anu Malik to step down as 'Indian Idol 10' judge
anu malik

यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आए अनुभवी और वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक ने रविवार को कहा कि वह सिंगिंग रियलिटी शो ‘‘इंडियन आइडल’’ से ब्रेक ले रहे हैं।

विज्ञापन

एक बयान में मलिक ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं।
विज्ञापन


मलिक ने कहा, ‘‘मैं, अनु मलिक, ने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।’’ संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘‘इंडियन आइडल 10’’ के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संगीतकार अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘अनु मलिक इंडियन आइडल के जूरी पैनल का हिस्सा नहीं है। शो अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलता रहेगा और हम इंडियन आइडल सीजन 10 की प्रतिभाओं को जज करने के लिए विशाल और नेहा के साथ भारतीय संगीत के कुछ बड़े नामों को आमंत्रित करेंगे।’’ 

यह फैसला तब लिया गया जब गायिका सोना मोहपात्रा और श्वेता पंडित के मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद दो उभरती गायिकाओं ने भी उनके खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए हैं। 


मलिक के एक वकील ने गुरुवार को उनके खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत के ‘मी टू’ अभियान को उनके मुवक्किल के ‘‘चरित्र हनन’’ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मलिक लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed