'ऐसा देश, जहां लोग नैचुरली पॉजिटिव हैं'; अनुपम खेर के साथ मास्टर क्लास में मैक्स अमिनी ने की भारत की तारीफ
Comedian Max Amini Hails India: अमेरिकी कॉमेडियन मैक्स अमीनी ने हाल ही में भारत की तारीफ की। उन्होंने इसे एक ऐसा देश बताया, जहां लोग स्वाभाविक रूप से सकारात्मक रहते हैं। एक्टर अनुपम खेर के साथ एक मास्टर क्लास में मैक्स ने यह कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरानी-अमेरिकी स्टैंडअप कॉमेडियन मैक्स अमीनी इन दिनों भारत में हैं। आज सोमवार को उन्होंने मुंबई में एक्टर अनुपम खेर के साथ स्टूडेंट्स के लिए अपने मास्टरक्लास सेशन के दौरान भारत को सकारात्मक देश बताया। एक्टर अनुपम खेर के साथ स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन मैक्स अमिनी ने भारत में अपने अनुभव के बारे में बताया।
कहा- 'जहां जाऊंगा, यही बात कहूंगा'
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मैक्स अमिनी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए बहुत सीखने वाला सेशन था। और, जब आप भारत और इस तरह की पॉजिटिव चीजों की बात करते हैं, तो यह अनुपम खेर और जिस तरह से उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में बताया, उससे आया। मुझे लगता है कि मैं यहां से चला जाऊंगा। मैं जहां भी जाऊंगा, यही बात कहूंगा, क्योंकि आपको इस पर बहुत गर्व होना चाहिए। एक ऐसा देश, जहां के लोग नैचुरली पॉजिटिव हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत है'।
'अच्छी चीजों को हाईलाइट करना मेरी कॉमेडी का मकसद'
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मैक्स अमिनी ने भी अपने शो के लिए कॉमेडी सेट बनाने की अपनी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा, 'मुझे पॉजिटिव चीजों को देखना, पॉजिटिव एलिमेंट्स लाना और उन्हें मजेदार बनाना पसंद है। मुझे ऐसी कॉमेडी बनाना पसंद नहीं है, जो लोगों की अच्छाइयों को हाईलाइट न करे। सेटअप बहुत पॉजिटिव होता है और मैं आखिर में इसे हर पॉजिटिव चीज पर छोड़ देता हूं। मेरी कॉमेडी का मकसद उन अच्छी चीजों को हाईलाइट करना है'।
अनुपम खेर ने मैक्स को तोहफे में दी थी जैकेट
बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर और मैक्स की बीते दिनों एक मुलाकात हुई थी, जिसमें अनुपम खेर ने कॉमेडियन को अपनी जैकेट तोहफे में दी थी। तब भी मैक्स ने अनुपम खेर की जमकर तारीफ करते हुए कहा था, 'आपका दिल बहुत बड़ा है और बहुत खूबसूरत भी'।