फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel Studios Thunderbolts trailer out Florence Pugh Sebastian Stan David Harbour Antihero go on new mission

Thunderbolts: मार्वल स्टूडियोज की 'थंडरबोल्ट्स' का ट्रेलर जारी, नए मिशन पर निकले सेबस्टियन स्टेन-फ्लोरेंस पुघ

Mon, 23 Sep 2024 08:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 23 Sep 2024 08:00 PM IST
सार

मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' का दमदार ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें सेबस्टियन स्टेन और फ्लोरेंस पुघ एक नए मिशन के लिए तैयार होते नजर आए। 

विज्ञापन
Marvel Studios Thunderbolts trailer out Florence Pugh Sebastian Stan David Harbour Antihero go on new mission
थंडरबोल्ट्स - फोटो : यूट्यूब: Marvel Entertainment

विस्तार

मार्वल ने आधिकारिक तौर पर 'थंडरबोल्ट्स' के लिए अपने सबसे बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही  काफी सुर्खियों में हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म एंटीहीरो के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मिशन पर जाने के लिए एक अनोखी टीम बनाते हैं। इसमें सेबस्टियन स्टेन और फ्लोरेंस पुघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

फिल्म का दमदार ट्रेलर
थंडरबोल्ट्स टीजर ट्रेलर की शुरुआत फ्लोरेंस पुघ की येलेना बेलोवा द्वारा अपने पिता डेविड हार्बर के एलेक्सी शोस्ताकोव (रेड गार्डियन) के दरवाजे पर दस्तक देने से होती है। इस दृश्य में एलेक्सी को अव्यवस्थित अवस्था में दिखाया गया है। येलेना स्वीकार करती है कि वह एक खालीपन महसूस कर रही है, जिसने उसे उसके खतरनाक काम में वापस खींच लिया है। वहां से ट्रेलर एंटी-हीरो की बड़ी दुनिया में बदल जाता है, जिसमें येलेना को एक जाल में चलते हुए देखा जाता है। थंडरबोल्ट्स टीम के अन्य सदस्यों के साथ वह एक मौत के जाल का सामना करती है, जिससे उन्हें किसी तरह बचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में दिखी एक्शन सीक्वेंस की झलक
टेलर में 'थंडरबोल्ट्स' की टीम का परिचय दिया गया है। ट्रेलर में फ्लोरेंस पुघ कहती हैं, 'यहां हर किसी ने बुरे काम किए हैं। शैडो ऑपरेशन, सरकारी प्रयोगशालाओं को लूटना, कॉन्ट्रैक्ट किल्लिंग्स... कोई चाहता है कि हम चले जाएं।' टीम के सदस्य अपने-अपने अनुभव और क्षमताओं के साथ एक नया मिशन पूरा करने के लिए इकट्ठे होते हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्शन, ड्रामा और कुछ मजेदार पलों की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाती है।
 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जेक श्रेयर द्वारा निर्देशित 'थंडरबोल्ट्स 'का कार्यकारी निर्माण लुइस डी'एस्पोसिटो, ब्रायन चैपेक, जेसन तामेज और कोई और नहीं, बल्कि पूर्व एमसीयू स्टार स्कारलेट जोहानसन (ब्लैक विडो) द्वारा किया गया है। फिल्म की पटकथा एक पावरहाउस टीम द्वारा बनाई गई है, जिसमें एरिक पियर्सन (थॉर: रैग्नारोक, ब्लैक विडो), ली सुंग जिन (बीफ) और जोआना कैलो (द बियर) शामिल हैं। यह फिल्म 2 मई, 2025 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed