{"_id":"67b1d7200ba7d61db006d3ea","slug":"marco-ott-release-in-telugu-version-in-aha-ott-platform-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Marco OTT Release: एक्शन-थ्रिलर फिल्म मार्को का तेलुगु डब संस्करण ओटीटी पर होगा रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Marco OTT Release: एक्शन-थ्रिलर फिल्म मार्को का तेलुगु डब संस्करण ओटीटी पर होगा रिलीज
Sun, 16 Feb 2025 05:50 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:50 PM IST
सार
Marco OTT Release: हाल ही में उन्नी मुकुंदन अभिनीत फिल्म ‘मार्को’ के तेलुगु डब की ओटीटी रिलीज तारीख की घोषणा का गई। आइए जानते हैं कि आखिर कहां देख सकते हैं आप इसका तेलुगु डब वर्जन..
विज्ञापन
मार्को
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 14 फरवरी को यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई थी। लेकिन अब इसका केवल तेलुगु संस्करण ही एक अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है।
विज्ञापन
कब और कहां रिलीज होगी यह फिल्म?
हनीफ अदेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तेलुगु डब वर्जन 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अहा पर स्ट्रीम होगी। अहा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसके ओटीटी रिलीज के बारे में बताते हुए एक्स पर लिखा कि अहा पर अभी तक की सबसे हिंसक फिल्म तेलुगु डब रिलीज होने वाली है, जिसे देखने के लिए आप तैयार हो जाइए। 21 फरवरी का आ रही यह फिल्म।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Tere Ishk Mein: 'तेरे इश्क में' से धनुष का लुक हुआ लीक, दिल्ली के कॉलेज में फिल्म की शूटिंग करते दिखे अभिनेता
विज्ञापन
फिल्म की कहानी..
फिल्म एक ऐसे गैंगस्टर की कहानी बताती है जो अपने भाई की हत्या के बाद उसका बदला लेने के लिए एक खतरनाक रूप में हत्यारों को मारता है। यह एक हिंसात्मक फिल्म है, इसलिए इस एडल्ट के लिए ही मान्यता दी गई है।
फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन के अलावा ईशान शौलथ, अभिमन्यु एस. थिलकन, युक्ति थरेजा, कबीर दुहान सिंह और सिद्दीकी शामिल हैं। फिल्म का संगीत रवि बसरूर ने दिया है। इसका निर्माण शरीफ मुहम्मद ने किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: पहले इस कलाकार को ऑफर हुई सीरीज ‘फैमिली मैन’, बाद में मनोज बने श्रीकांत तिवारी
100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी
20 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।उन्नी मुकुंदन के मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को भारत की सबसे इंटेंस वायलेंस वाली फिल्म माना गयाहै। इस फिल्म 20 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के 15 दिन बाद ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। यह पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म है, जिसने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।